फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Energy Minister of Shrikant Sharma Said Keep Good Behavior With Consumers

ऊर्जा मंत्री ने दिए अवर अभियंताओं को निर्देश, उपभोक्ताओं संग रखें अच्छा व्यवहार

Mon, 30 Nov 2020 12:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 30 Nov 2020 12:49 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister of Shrikant Sharma Said Keep Good Behavior With Consumers
उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : ट्विटर
प्रदेश सरकार के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अवर अभियंता उपभोक्ताओं के प्रति व्यवहार अच्छा रखें। उन्होंने बकाएदारों से संपर्क कर उन्हें बिल जमा करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे खुद इसकी समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन



ये निर्देश ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने करहल में एक्सप्रेसवे स्थित फूड प्लाजा पर विश्राम के दौरान दिए। वे रविवार को नोएडा से लखनऊ जाने के दौरान यहां रुके थे। यहां मौजूद अधीक्षण अभियंता रवि अग्रवाल और अधिशासी अभियंता जीसीएल भटनागर के साथ बैठक कर ऊर्जामंत्री ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अक्सर अवर अभियंताओं द्वारा उपभोक्ताओं की शिकायत न सुनने और उनसे खराब व्यवहार किए जाने की शिकायतें आती रहती हैं। इसके लिए जरूरी है कि अवर अभियंता अपने व्यवहार में सुधार करें।
विज्ञापन


इसके साथ ही सबसे पहले ऐसे लोगों से बिल जमा कराने का प्रयास किया जाए, जिन्होंने एक बार भी बिल जमा नहीं किया है। इसके बाद एक लाख से अधिक के बकाएदारों से संपर्क करें, बिल जमा न हो तो ही कनेक्शन काटें।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन महीने तक के बकाएदारों से बिल वसूलने के लिए डोर टू डोर नॉक अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान फूड प्लाजा की बिजली व्यवस्था, लोड, बिल आदि के बारे में भी जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि बड़े उपभोक्ताओं से स्वयं अवर अभियंता और उप खंड अधिकारी संपर्क कर उन्हें बेहतर सेवाएं दें। उन्होंने कहा कि संविदाकर्मियों के पास बकाएदारों की सूची होनी चाहिए। इसमें दर्ज हो कि बकाया वसूलने के लिए क्या कदम उठाए गए। साथ ही सभी उपकेंद्रों पर उपभोक्तावार सूची उपलब्ध रहने के भी निर्देश दिए। इस दौरान उप खंड अधिकारी रजत शुक्ला, अवर अभियंता देवकी नंदन मौजूद रहे। 

ऊर्जामंत्री कर सकते हैं निरीक्षण 
बैठक के दौरान आगामी सप्ताह में ऊर्जामंत्री ने जिले के विद्युत उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि वे खुद सभी संविदाकर्मियों के पास उपलब्ध सूची और उपकेंद्र पर उपलब्ध सूची देखेंगे। निरीक्षण के दौरान अगर कहीं कोई कमी मिली तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed