फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment threaten the security of Air Force Station

अतिक्रमण से एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा को खतरा

Fri, 22 Jan 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो, अमर उजाला, आगरा Updated Fri, 22 Jan 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
Encroachment threaten the security of Air Force Station
पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के बाद देश भर में वायु सेना के स्टेशनों की सुरक्षा सख्त की जा रही है। आगरा एयरफोर्स स्टेशन देश के महत्वपूर्ण एयरबेस में से एक है। इसकी सुरक्षा के लिए वायु सेना ने कसरत तेज कर दी है। एक ओर एयरक्राफ्ट एक्ट के मुताबिक खेरिया एयरपोर्ट के 100 मीटर दायरे में हुए अवैध निर्माणों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही चल रही है वहीं दूसरी ओर एयरफोर्स स्टेशन के तीनों गेेटों के बाहर लगने वाली भीड़भाड़ और ठेलों को व्यवस्थित करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

एयरफोर्स स्टेशन की मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने डीएम को लिखे पत्र में कहा है कि एयरफोर्स स्टेशन के तीन गेट हैं। अर्जुन नगर गेट, अजीत नगर गेट और टाटा गेट। तीनों गेटों से जुड़ने वाली सड़क पर अनाधिकृत निर्माण हैं। ठेल और प्राइवेट वाहन खड़े हो जाते हैं। वहां अक्सर भीड़ बनी रहती है। इसका लाभ उठाकर कोई भी गैर राष्ट्रवादी तत्व वायु सेना स्टेशन के अंदर की गतिविधियों पर नजर रख सकता है। इससे सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है। सड़कों पर अतिक्रमण की वजह से अवरोध होता है और आए दिन हादसे होते हैं। सैन्यकर्मियों को वाहनों लाने में भी परेशानी होती है। उन्होंने मांग की है कि तीनों गेटों को जोड़ने वाली सड़कों से अतिक्रमण हटाए जाएं। ठेलों को लगने से रोकने के साथ-साथ बाहरी वाहनों का प्रवेश रोका जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed