फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed from New Agra Road, fine of Rs 13,000

Agra News: न्यू आगरा रोड से हटाए अतिक्रमण, 13 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 06 Jun 2026 03:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 03:36 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from New Agra Road, fine of Rs 13,000
अतिक्रमण अभियान चलाया
आगरा। भगवान टॉकीज चौराहे से न्यू आगरा रोड तक शुक्रवार को नगर निगम की टास्क फोर्स ने अतिक्रमण अभियान चलाया। सड़क किनारे अवैध रूप से लगे दर्जनों ठेल, धकेल, काउंटर और अन्य अस्थायी अतिक्रमण को हटवाया गया। क्षेत्रीय पार्षद दुकानदारों की पैरवी के लिए आए तो टास्क फोर्स कर्मियों के साथ नोकझोंक हुई। अभियान के दौरान 13 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने प्रतिष्ठानों के सामने अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा कर दिया था, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी होती है। निगम कर्मियों ने ऐसे अतिक्रमण को हटाकर न्यू आगरा रोड को खाली कराया। क्षेत्रीय पार्षद ने दुकानदारों की पैरवी की लेकिन अभियान को नहीं रोक सके। अधिकारियों ने दुकानदारों से अपील की कि वे स्वयं अतिक्रमण हटाकर नगर निगम का सहयोग करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed