Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removed from Chaat Gali, beautification will take place

Agra News: चाट गली से हटा अतिक्रमण, होगा सौंदर्यीकरण

Wed, 19 Nov 2025 02:44 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Chaat Gali, beautification will take place
चाट गली में कार्रवाई
आगरा। सदर बाजार की प्रसिद्ध चाट गली जहां हर शाम स्वाद की खुशबू लोगों को खींच लाती थी। मंगलवार अचानक खाली करा दी गई। जिस पर दुकानदारों ने हड़ताल भी की। दुकानों के बाहर लगे काउंटर हटाए जाने से करीब 20–25 दुकानदारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


सदर बाजार एसोसिएशन की अध्यक्ष आशा कपूर ने बताया कि वे काउंटर मालिकों की ओर से छावनी परिषद को प्रतिदिन काउंटर के लिए 220 तहबाजारी शुल्क के रूप में दिया जाता है। इसकी रसीद भी कटती है। फिर भी बिना पूर्व सूचना के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर दी गई, जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने दावा किया कि एक दिन पहले ही अधिकारियों से जानकारी ली थी और कहा गया था कि ऐसा कोई अभियान नहीं चलाया जाएगा। अचानक कार्रवाई कर देना अनुचित है। उन्होंने यह भी कहा कि छावनी के सेवानिवृत्त अधिकारी अनावश्यक हस्तक्षेप कर ऐसे कदम उठवा रहे हैं। और पूर्व में भी ऐसा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि अगर यह गलत था तो अब तक क्यों नहीं हटाया गया। या शुल्क क्यों लगाया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य राजेश गोयल ने बताया कि चाट गली की सूरत बदलने पर परिषद ने पहले ही चर्चा की थी। इसके लिए सड़क के बाहर अवैध रूप से लगे काउंटर हटाए जा रहे हैं। दुकानों के आगे ग्रिल लगाई जाएगी और क्षेत्र को सुंदर सुरक्षित बनाया जाएगा। जिससे जाम की स्थिति से भी निजात मिले और गंदगी भी न हो। अभियान से चाट गली का नक्शा बदलेगा। इससे पूर्व 5 नवंबर को अतिक्रमण अभियान चलाया गया था। इस दौरान भी कई काउंटर हटाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed