फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Encroachment removal campaign will run in the city from today

आज से शहर में चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 28 Jul 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removal campaign will run in the city from today
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला उद्योग, व्यापार बंधु की बैठक की। उद्यमियों द्वारा कुछ स्थानों पर नाले-नालियों, सड़कों पर स्लैब डालकर कब्जा करने के कारण जल निकासी न होने की शिकायत की।
विज्ञापन

डीएम ने उप जिलाधिकारी सदर, ईओ नगर पालिका से कहा कि शुक्रवार से अभियान चलाकर नाले-नालियों, मार्गों पर कब्जा करने वालों को चिह्नित कर नोटिस जारी करें। एक सप्ताह में अतिक्रमण को हटाने को कहें। न हटाने पर पालिका अतिक्रमण हटाकर जुर्माना वसूल करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग प्रतिबंधित है। गिर्राज फूड प्रोडक्ट मिनी औद्योगिक आस्थान ज्योति धारऊ एवं मै. वैष्णवी इण्टरप्राइजेज बदनपुर के विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरणों पर अधिशासी अभियंता विद्युत को कार्रवाई करने को कहा। एसपी कमलेश दीक्षित, सीडीओ विनोद कुमार, एडीएम रामजी मिश्र, जिला अग्रणी प्रबंधक अनिल प्रकाश तिवारी, उपायुक्त जीएसटी उत्तम तिवारी, अधिशाषी अधिकारी लाल चंद्र भारती मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण में प्रयोग होने वाले फार्म, आधार लिंक के कार्य में सहयोग करें। फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक कराने के लिए एक अगस्त से स्वैच्छिक अभियान प्रारंभ होगा। मतदाता स्वेच्छा से आधार लिंक कराएं। आधार लिंक का कार्यक्रम 31 मार्च 2023 तक चलेगा। संवाद

मैनपुरी। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने जिला सलाहकार समिति बैंकर्स की बैठक की। कुछ बैंकों की ऋण जमानुपात की स्थिति संतोषजनक न पाये जाने पर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने कहा कि स्वीकृति के बाद ऋण वितरण में देरी करना लापरवाही है। लापरवाही करने पर शाखा प्रबंधक की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी पत्रावली पर ऋण वितरण न हो तो उस पर विस्तृत टिप्पणी अंकित कर संबंधित विभाग को वापस करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed