{"_id":"f2a959aec38041342880afec69d66d8d","slug":"encroachment-demolition-in-kamlanagar-by-agra-nagar-nigam-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुगल रोड पर अवैध निर्माणों पर चला बल्डोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुगल रोड पर अवैध निर्माणों पर चला बल्डोजर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2015 02:07 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम ने बुधवार को मुगल रोड (कमला नगर) पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लाव लश्कर के साथ पहुंची टीम ने सड़क के किनारों से अवैध निर्माण ध्वस्त कर नाले-नालियों पर से पटिया हटाईं। अधिशासी अभियंता राजीव राठी ने बताया कि पूरी कार्रवाई का हर्जा-खर्चा भी अतिक्रमणकारियों से वसूला जाएगा। नगर विकास मंत्री आजम खां के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
एसीएम प्रथम और नगर निगम के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी के नेतृत्व में दो जेसीबी, चार ट्रिपर, तकरीबन 150 कर्मचारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल पूर्वाह्न 11 बजे मुगल रोड पर पहुंच गया। टीम को देखते ही रोड साइड दुकान लगाने वालों में खलबली मच गई। ठेल वाले भाग निकले तो खोखे वालों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। इसके लिए अधिकारियों ने उन्हें कुछ समय भी दिया। इसके बाद सुल्तानगंज की पुलिया पर करबला के बराबर से तमाम अतिक्रमण को ढहाते हुए दोनों बुल्डोजरों को आगे की बढ़ाया गया। कुछ लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, फोर्स के सामने एक न चली।
बस्ती में गाड़ियों में मलबा लाद रहे निगम कर्मचारियों की कुछ युवकों से मारपीट हो गई। इससे माहौल गरमा गया। महिलाएं घरों से आ गईं और निगम अधिकारियों से उलझने लगीं। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत किया। तनावपूर्ण हालातों में निगम की टीम ने शांति नगर तक अतिक्रमण हटाए। राजीव राठी ने बताया कि क्षेत्र में पहले ही मुनादी करा दी गई थी। जिन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाए थे उन्हें नोटिस जारी कर हर्जा खर्चा वसूला जाएगा।
विज्ञापन
पहले टीम के साथ हुई थी मारपीट
गौरतलब है कि पिछले दिनों आगरा आए नगर विकास मंत्री ने अतिक्रमण देख नाराजगी जताई थी, उनके निर्देश पर अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी अतिक्रमण ढहाने पहुंचे थे, लेकिन तब लोगों ने टीम के साथ मारपीट कर राजीव राठी से अभद्रता कर दी थी। इस बात को ध्यान में रखते हुए बुधवार को निगम की टीम पूरी ताकत के साथ पहुंची थी।