{"_id":"61c0c145d01be33d0e2954a6","slug":"employment-servants-protested-in-vikas-bhavan-regarding-demands-mainpuri-news-agr5184628151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर विकास भवन में रोजगार सेवकों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर विकास भवन में रोजगार सेवकों ने दिया धरना
विज्ञापन
-विकास भवन में धरना देते रोजगार सेवक
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को विकास भवन में धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित एक 12 सूत्री मांगपत्र मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। उन्होंने कहा कि मांगें नहीं माने जाने तक वे चुप नहीं बैठेंगे। मुख्य रुप से पंचायत सेवक का दर्जा देने की मांग उठाई।
ग्राम रोजगार सेवक संगठन के जिलाध्यक्ष परशुराम के नेतृत्व में आधा सैकड़ा रोजगार सेवक सोमवार को विकास भवन पहुंचे। उन्होंने परिसर में ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष परशुराम ने कहा कि सरकार द्वारा रोजगार सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वे लगातार पूरी लगन से कार्य कर रहे हैं। कोरोना काल में भी उन्होंने कार्य जारी रखा। इसके बाद भी पंचायत सहायक की भर्ती करते हुए उनकी अनदेखी की गई।
उन्होंने मांग की कि पंचायत सहायक का नाम कंप्यूटर ऑपरेटर किया जाए और उन्हें पंचायत सहायक का दर्जा दिया जाए। साथ ही ईपीएफ की धनराशि उनके मानदेय से न काटी जाए। इसके अलावा मृतक रोजगार सेवकों के परिजनों को दस लाख रुपये की सहायता और नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक मांग पत्र मुख्य विकास अधिकारी को सौंपा। धरना प्रदर्शन में रोजगार सेवक प्रवेंद्र कुमार, मनोज कुमार, दुर्वेश यादव, अशोक कुमार, अजीत कुमार, उदयभान सिंह, दिनेश कुमार, प्रवेश, आशीष मौजूद रहे।