फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employees will give consent to strike for old pension from today

Agra News: पुरानी पेंशन के लिए हड़ताल को कर्मचारी आज से देंगे सहमति

Mon, 20 Nov 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 20 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Employees will give consent to strike for old pension from today
कासगंज। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मंच ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए जनवरी 2024 में हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षक, राज्य कर्मचारी अलावा रेलकर्मी अगले वर्ष प्रस्तावित हड़ताल में शामिल होने के लिए मंगलवार से सहमति पत्र भरेंगे।मंच के सह संयोजक रमेशचंद्र ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को सभी विभागों में तय स्थान पर बॉक्स रखे जाएंगे। इनमें कर्मियों के द्वारा हड़ताल में शामिल होने के लिए सहमति पत्र दिए जाएंगे। इन सहमति पत्रों को 25 नवंबर तक प्रांतीय मुख्यालय पर भेजा जाएगा। इसके बाद हड़ताल को लेकर निर्णय लिया जाएगा। एनई रेलवे मजदूर यूनियन के सचिव आनंदवर्धन ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर हड़ताल के लिए सहमति पत्र भरने का कार्यक्रम होगा। 21 व 22 नवंबर को सुबह आठ बजे से शाम 4 बजे तक रेलकर्मी अपनी-अपने सहमति पत्र डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी सहमति पत्र इज्जतनगर मंडल बरेली पर पहुंचाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed