फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employee of cash collection company ran away after giving some money to brother of relation

Agra: रिश्ते के भाई को कुछ रुपये देकर भागा है कैश कलेक्शन कंपनी का कर्मचारी, तलाश में तीन टीमें दे रहीं दबिश

Sat, 31 Dec 2022 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 01:23 PM IST
सार

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा चुकी है।
 

विज्ञापन
Employee of cash collection company ran away after giving some money to brother of relation
आरोपी कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कंपनी का कैश लेकर फरार हुए ब्रिक्स इंडिया कंपनी के कर्मचारी विवेक कुमार का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की तीन टीमें उसे तलाश रही हैं। पुलिस को पता चला है कि वह अपने रिश्ते के भाई को कुछ रुपये देकर गया है। पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी। वो नहीं मिला, लेकिन कुछ लोगों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब मुकदमे में रिश्ते के भाई को भी आरोपी बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन

ये है मामला 

रकाबगंज स्थित ब्रिक्स इंडिया कंपनी में सुल्तानपुरा निवासी विवेक कुमार काम करता था। वह बैंक  ऑफ बड़ौदा में कैश जमा करता था। इसके बाद कंपनी में जानकारी देता था। मंगलवार को कैश जमा करने के बजाए वो 1.36 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस ने उसकी बाइक फोर्ट स्टेशन पर लावारिस बरामद की। फुटेज के मुताबिक बोरे में रुपये बाइक की टंकी पर रखकर ले जाए गए थे। पुलिस ने उसके जाने के रूट को देखा। वह बिजलीघर की तरफ गया था। बिजलीघर पर एक युवक मिला। उसने कुछ रुपये युवक को दे दिए। इसके बाद चला गया।
विज्ञापन

मिला है कुछ कैश 

पुलिस ने फुटेज की मदद से युवक की पहचान विवेक के रिश्तेदार के रूप में की। पुलिस उसके घर गोबर चौकी, ताजगंज पहुंच गई। युवक नहीं मिला। मगर, घर की तलाशी ली। चर्चा है कि कुछ कैश मिला है। पुलिस ने रिश्तेदार के घर से कुछ लोगों को उठाया है। हालांकि अभी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed