Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Employee dies after lintel collapses at former state minister house in agra

Agra: पूर्व राज्य मंत्री के चालक की लिंटर गिरने से मौत, पांचवीं मंजिल पर इस हाल में मिली लाश

Tue, 18 Nov 2025 03:39 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 18 Nov 2025 03:39 PM IST
सार

आगरा में पूर्व राज्य मंत्री के चालक का शव मिला। शव अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल से बरामद हुआ। मृतक के परिजनों का कहना है कि उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
Employee dies after lintel collapses at former state minister house in agra
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत में न्यू ओल्ड विजय नगर काॅलोनी स्थित अशोक एलीगेंस अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल पर सोमवार शाम को स्लैब का लिंटर गिरने से बिल्डर और पूर्व राज्यमंत्री नितिन गुप्ता के चालक बंटी उर्फ परवेज (42) की माैत हो गई। अपार्टमेंट की छत पर पानी की टंकी रखने के लिए स्लैब बनाया जा रहा था। हादसे की जानकारी ठेकेदार और मजदूरों ने पूर्व राज्यमंत्री को नहीं दी और एक-एक कर सभी भाग निकले। देर रात बंटी की तलाश में पहुंचे परिजन ने हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से छत पर पहुंची तब हादसे का पता चला। इसके बाद मलबा हटाकर शव को निकाला गया। हालांकि, परिजन ने किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


मंडी सईद खां, थाना हरीपर्वत निवासी बंटी उर्फ परवेज अशोक एलीगेंस अपार्टमेंट निवासी पूर्व राज्यमंत्री नितिन गुप्ता की गाड़ी चलाते थे। उनके भाई कासिम ने बताया कि परवेज रोजाना सुबह 6 बजे ड्यूटी पर जाते थे और शाम को 6 बजे वापस आ जाते थे। सोमवार को भी काम पर गए थे मगर वापस नहीं आए। रात तकरीबन 9 बजे परवेज को पत्नी ने फोन किया मगर मोबाइल स्विच ऑफ आया। इस पर परिजन को चिंता हुई। कासिम परवेज की तलाश में नितिन गुप्ता के घर पहुंचे। अपार्टमेंट के गार्ड से पूछा तो उसने परवेज के जाने की बात कही और रजिस्टर भी दिखाया गया, जिसमें उसके जाने का समय दर्ज था। हालांकि, उसका स्कूटर परिसर में ही खड़ा था। यह देखकर उन्हें शक हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर अन्य परिजन आ गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि रजिस्टर के पन्ने को गार्ड ने फाड़ दिया। बिल्डर नितिन गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपार्टमेंट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे। इसमें नजर आया कि परवेज परिसर के अंदर गया था मगर बाहर नहीं निकला। शाम को पांच बजे मजदूर भी चले गए। पुलिस ने छत पर देखा तो अपार्टमेंट की पांचवीं मंजिल की छत पर स्लैब बनाया जा रहा था। इसके लिए शटरिंग से लिंटर डाला गया था मगर वह गिर गया था। मलबा हटाया तो परवेज का शव मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने परिजन को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने नितिन गुप्ता को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन के आने पर पूर्व राज्यमंत्री को हुई जानकारी
पूर्व राज्यमंत्री नितिन गुप्ता ने बताया कि वह अशोक एलीगेंस अपार्टमेंट की दूसरी मंजिल पर फ्लैट में रहते हैं। अपार्टमेंट में साझीदार भी हैं। पिछले दिनों अग्निशमन विभाग ने फायर एनओसी के लिए कुछ दिशा-निर्देश दिए थे इसलिए अपार्टमेंट की छत पर टंकी रखवाई जा रही है। इसके लिए एक स्लैब बनाया जा रहा था। शटरिंग से लिंटर डाला गया था। ठेकेदार और मजदूर काम कर रहे थे। किसी समय लिंटर गिर गया। इसकी जानकारी ठेकेदार ने उन्हें नहीं दी। वह मजदूरों के साथ भाग निकला। उन्हें जानकारी होती तो वो चालक को इलाज के लिए भर्ती कराते। उन्होंने परिजन को आश्वासन दिया।

थाने में पंचायत के बाद समझाैता
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने के बाद परिजन थाना हरीपर्वत पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि अगर हादसा हुआ तो जानकारी देनी चाहिए थी मगर किसी ने उन्हें नहीं बताया। अगर उन्हें स्कूटी खड़ी नहीं मिलती तो पता चलना मुश्किल था। बाद में थाने में ही दोनों पक्ष में पंचायत शुरू हो गई। मृतक के परिजन ने बिल्डर और पूर्व राज्यमंत्री से बात की। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि लिंटर गिरने से मजदूर की मौत हुई है। परिजन ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। मृतक के दो बच्चे हैं। वह घर में अकेला कमाने वाला था।


सीबीआई ने मारा था छापा
बिल्डर से ठेकेदार बने नितिन गुप्ता सपा सरकार में राज्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा में बताए जाते हैं। गोमती रिवर फ्रंट मामले में वह चर्चा में आए थे। नितिन गुप्ता की अनुपम ट्रेडिंग कंपनी भी पार्टनर थी। घोटाले के मामले में सीबीआई की टीम जांच करने के लिए उनके घर आई थी। उनके कई बड़े नेताओं के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। नितिन गुप्ता ने अपने काम बिल्कुल सही होने का दावा किया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed