फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Emphasis on Vipra unity in the meeting of Yuva Brahmin Mahasabha

युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक में विप्र एकता पर बल

Mon, 20 Sep 2021 06:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 06:33 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on Vipra unity in the meeting of Yuva Brahmin Mahasabha
कोसीकलां। तीन दिवसीय भगवान वामन जयंती महोत्सव के तहत एकता संकल्प कार्यक्रम मनाते हुए उत्तर प्रदेश युवा ब्राह्मण महासभा की बैठक अनाज मंडी स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में विप्र एकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा, श्री ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद शर्मा, युवा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राजेश पाठक, युवा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़ एवं विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने संयुक्त रूप से भगवान वामन व भगवान परशुरामजी के चित्र पर माल्यार्पण कर शुरूआत की। नगर अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा पटवारी ने नगर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपे।
विज्ञापन

ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण कभी भी जातिवादी मानसिकता का पोषक नहीं रहा है। ब्राह्मणों ने सदैव राष्ट्र के निर्माण में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है। जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गौड़, देवीराम मास्टर, ईश्वर पहलवान, परशुराम मास्टर, दीनदयाल, हरिमोहन, रवि, दिगंबर, त्रिलोक शर्मा, जमुना प्रसाद, रंजीत मास्टर, मंगतराम, वेदराम, अशोक, हरगोविंद, राजकुमार, माधवप्रसाद, केडी शर्मा, लक्ष्मण, आशीष चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, आशीष शर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed