फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Embankments are not being built due to lack of budget

Agra News: बजट के अभाव में नहीं बन पा रहे तटबंध

Thu, 01 Feb 2024 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Embankments are not being built due to lack of budget
कासगंज। गंगा कटान को रोकने के लिए जिले में चार स्थानों पर तटबंध बनाए जाने हैं। सिंचाई विभाग के प्रस्तावों को शासन की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन अभी तक बजट आवंटित नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में तटबंधों के निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा। प्रभावित इलाके के ग्रामीण तटबंधों के निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।जून माह से गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगती है। गंगा के जलस्तर में वृद्धि के साथ की कटान का खतरा बनने लगता है। गंगाकटान के लिए सबसे संवेदनशील गांव बरौना है। जबकि सहवाजपुर, मेहोला, कादरगंज बाढ़ के लिए संवेदनशील है। इन चारों स्थानों पर 12 करोड़ रुपये की लागत से तटबंध बनाए जाने हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगस्त माह में यहां कटान की आपदा का दौरा किया और तटबंध बनाने के प्रस्ताव देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव तैयार करके शासन को भेजने। प्रस्तावों की गहन समीक्षा के बाद प्रस्तावों को स्वीकृति दे दी गई। यह स्वीकृति नवंबर माह में मिल गई, लेकिन अभी तक धन अवमुक्त नहीं हुआ है। सिंचाई विभाग को धन अवमुक्त होने का इंतजार है। धन अवमुक्त होने पर टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed