{"_id":"670f823b0b3e39397005d782","slug":"eleventh-class-student-who-went-to-immerse-idol-died-by-drowning-in-yamuna-in-agra-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मूर्ति विसर्जन के लिए गया था 11वीं का छात्र, यमुना में डूबकर हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मूर्ति विसर्जन के लिए गया था 11वीं का छात्र, यमुना में डूबकर हो गई मौत
Wed, 16 Oct 2024 04:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 16 Oct 2024 04:29 PM IST
सार
आगरा में मूर्ति विसर्जन के लिए 11वीं का छात्र गया था। यमुना में डूबकर मौत हो गई। बुधवार को घरवालों ने उसकी शिनाख्त की है।
विज्ञापन
यमुना में डूबकर युवक की मौत।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एत्माद्दौला थाना क्षेत्र में सोमवार को यमुना में मिले युवक के शव की शिनाख्त हो गई। शव 11वीं के छात्र प्रमोद का था।
शोभा नगर, फाउंड्री नगर में सोमवार सुबह एक युवक शव यमुना में मिला था। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त सौ फीट, कालिंदी विहार निवासी प्रमोद (20) के रूप में हुई। परिजन ने पुलिस को बताया कि प्रमोद 11वीं का छात्र था। इसके साथ काम भी करता था। पिता बीमार रहते हैं।
12 अक्तूबर को वह घर से यमुना में मूर्ति विसर्जन के लिए गया था। फुफेरी बहन खुशी ने उसे देखा था। मंगलवार को थाना ट्रांस यमुना पहुंचने पर शव मिलने की जानकारी पर पोस्टमार्टम गृह आए। वह यमुना में कैसे गिरा? यह पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि यमुना में विसर्जन के दौरान डूबने की आशंका है। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।