फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eletric current from boiling water

Agra News: पानी गर्म करने के दौरान रॉड से लगा करंट, 3 बेहोश

Mon, 29 Jan 2024 03:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
eletric current from boiling water
आगरा। ट्रांस यमुना कालोनी के फेज-2 में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म करने के दौरान वृद्धा को करंट लग गया। सात साल के नाती के शोर मचाने पर पड़ोसी महिला आ गई। बचाने के दौरान उसे भी करंट लग गया। इससे वृद्धा व महिला बेहोश हो गई। बाद में वृद्धा का बेटा भी करंट की चपेट में आ गया। पड़ोसियों ने बिजली सप्लाई बंद करके उन्हें बचाया।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना फेज-2 में रामनरेश अपनी मां सावित्री देवी (75), पत्नी और सात वर्षीय बेेटे उत्सव के साथ किराये के मकान में रहते हैं। रामनरेश और उसकी पत्नी पास के निजी अस्पताल में काम करते हैं। घटना रविवार दोपहर करीब तीन बजे की है। घर पर मां सावित्री व नाती उत्सव थे। परिजन ने बताया कि सावित्री देवी ने स्टील की बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए रॉड लगाई और कमरे में ही बैठ गईं। रॉड निकालते समय सावित्री देवी को करंट लग गया। वह जमीन पर गिर पड़ीं। उनकी चीख सुनकर घर के बाहर खेल रहा नाती उत्सव भी पहुंच गया। उसने शोर मचाया तो पड़ोस में रहने वाली नर्स पूनम कमरे में पहुंची। उन्होंने वृद्धा को उठाने का प्रयास किया पर वह भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों बेहोश हो गईं। वहीं, रॉड से निकला धुआं कमरे में भर गया।
विज्ञापन




इसी दौरान पड़ोसियों की सूचना पर बेटा भी पहुंच गया। उसने भी मां और पूनम को बचाने का प्रयास किया तो उसे भी करंट लग गया। यह देखकर पड़ोसियों ने बिजली का मेन स्विच बंद किया। इसके बाद तीनों को बाहर निकाला। वृद्धा और पूनम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वृद्धा की स्थिति गंभीर बताई गई है, जबकि पूनम खतरे से बाहर है। जबकि वृद्धा के बेटे को कुछ देर बाद ही होश आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed