फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elephant injured in accident gets new life in one year Mother was lost in an accident

UP: हादसे में घायल हथिनी बानी, एक साल में हुई नई जिंदगी; दुर्घटना में छिन गई थी मां...

Thu, 06 Feb 2025 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 06 Feb 2025 10:30 AM IST
सार

ट्रेन की चपेट में आने से हथिनी बानी गंभीर रूप से घायल हो गई थी और उसकी मां की मौत हो गई थी। एक साल में उसको नई जिंदगी मिल गई है। 
 

विज्ञापन
Elephant injured in accident gets new life in one year Mother was lost in an accident
हथिनी बानी - फोटो : वाइल्ड लाइफ एसओएस

विस्तार

उत्तराखंड में ट्रेन ने हथिनी और उसकी 9 महीने की बच्ची को टक्कर मार दी थी। हथिनी मर गई और उसकी बच्ची गंभीर घायल हालत में बगल के खेत में जा गिरी थी। उसे पीठ में लकवा हो गया था। मथुरा स्थित हाथी अस्पताल में इलाज हुआ। अब वह उठने लगी है। खेलती भी है। एक साल में बानी को नई जिंदगी मिल गई है। इससे देखभाल करने वाली टीम भी काफी उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


वाइल्ड लाइफ एसओएस की पशु चिकित्सा सेवाओं के उप निदेशक डॉ. इलियाराजा के मुताबिक, घायल हथिनी का नाम बानी रखा गया है। उसने बुधवार को एक साल पूरा कर लिया। फरवरी 2024 में वह घायल हुई थी। वह स्पास्टिक पैरापैरेसिस से पीड़ित थी। संस्था की टीम ने बानी के इलाज में आयुर्वेद, हाइड्रोथेरेपी और एक्यूपंक्चर सहित कई उपचार विधियों का प्रयोग किया। 
विज्ञापन


उसकी हफ्तों तक तेल मालिश और हाइड्रोथेरेपी की गई। उसी का नतीजा है कि वह अब उठने में सक्षम हो गई है। कम दूरी तक चलने और अपने आस-पास की हरियाली को जानने-समझने लगी है। उप निदेशक ने बताया कि बानी के लिए कई रचनात्मक एनरिचमेंट तैयार किए हैं। जिससे उसकी मांसपेशियां लगातार सक्रिय रहें। उसे चलने-फिरने में कोई रुकावट न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed