फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electronic equipment worth lakhs stolen from delivery company hub in agra

Agra Crime: डिलीवरी कंपनी के हब से लाखों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी, दर्ज हुई रिपोर्ट

Sat, 05 Nov 2022 09:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Nov 2022 09:54 PM IST
सार

 कंपनी के ऑडिट में पता चला कि लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी हो गए हैं। सीसीटीवी फुटेज देखे गए, तो उसमें कंपनी के कर्मचारी, हेल्पर और गाड़ियों के चालक सामान ले जाते दिखे हैं। 
 

विज्ञापन
Electronic equipment worth lakhs stolen from delivery company hub in agra
थाना सिकंदरा आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा के गांव जऊपुरा स्थित एक डिलीवरी कंपनी के हब से लाखों रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी किए गए हैं। कंपनी के ऑडिट में यह बात सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में कंपनी के कर्मचारी, हेल्पर और गाड़ियों के चालक सामान ले जाते दिखे हैं। इस पर सुरक्षा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

शास्त्रीपुरम स्थित गांव जऊपुरा में देहली वेरी लिमिटेड कंपनी का हब है। इसमें रंजीत सिंह चौहान सुरक्षा अधिकारी हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा कि दिवाली के बाद कंपनी के हब में ऑडिट कराया गया। इसमें पता चला कि कई टीवी, पंखे, होम थिएटर, फ्रिज आदि उपकरण गायब हैं। इस पर सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mathura Accident: कार का पहिया बन गया 'काल', दूल्हे के पिता समेत चार की मौत, मातम में बदलीं खुशियां

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी में नजर आए आरोपी 

इसमें पता चला कि कंपनी के कर्मचारी, बिजनेस पार्टनर की गाड़ियों के चालक और हेल्पर सामान की चोरी कर रहे हैं। इसके बाद एक व्यक्ति कॉल कर रहा है, जो खुद को सिकंदरा थाने का दरोगा बता रहा है, जबकि मोबाइल नंबर रोहता निवासी सचिन शर्मा का है। वह दरोगा बनकर बात कर रहा था। वह कंपनी से चोरी किए सामान को खरीदता है। थाना सिकंदरा पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed