फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electrocuted while putting up the banner one died other scorched

Firozabad: बैनर लगाते समय लगा करंट, एक की मौत, दूसरा झुलसा

Fri, 28 Jul 2023 12:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Jul 2023 12:31 AM IST
सार

बैनर लगाते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबिका दूसरा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 

विज्ञापन
electrocuted while putting up the banner one died other scorched
हाईटेंशन लाइन का तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में बैनर लगाने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही एटा चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे कुछ लोग झुलसे हुए युवकों को लेकर फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में चीख पुकार मच गई।

विज्ञापन

यहां हुआ हादसा 

बृहस्पतिवार को कुछ युवक पोस्टर-बैनर लगाने के लिए पोल पर चढ़े थे। जब युवक बैनर को लगा रहे थे, तभी ऊपर से निकल रही 11 हजार की लाइन के तार की चपेट में आ गए, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से झुलस गए। हादसा होते ही चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। गंभीर रूप से झुलसे हुए युवकों को लेकर वहां मौजूद लोग फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां आयुष कुमार (19) पुत्र रामनिवास निवासी कांशीराम कॉलोनी को मृत घोषित कर दिया और शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया, जबकि झुलसा हुए अरुण कुमार (27) निवासी कांशीराम कॉलोनी का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम 

हादसे की जानकारी होते ही मृतक आयुष कुमार के परिवार में चीख पुकार मच गई। आयुष का परिवार कांशीराम कॉलोनी में मिले फ्लैट में रह कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। आयुष बैनर पोस्टर लगा कर परिजनों का भरण पोषण में सहयोग कर रहा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि सूचना मिली है कि एक युवक बैनर लगाते समय करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया था, जहां अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया है। तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed