{"_id":"6a288127bd69bbc6fa0af163","slug":"electricity-was-being-stolen-from-the-street-light-switch-box-agra-news-c-25-1-agr1070-1080392-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: स्ट्रीट लाइट के स्विच बॉक्स से हो रही थी बिजली चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: स्ट्रीट लाइट के स्विच बॉक्स से हो रही थी बिजली चोरी
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइट के बॉक्स से चोरी की बिजली से खोखा रोशन करने पर कार्रवाई करती टीम
आगरा। नगर निगम के स्ट्रीट लाइट पोलों पर लगे स्विच बॉक्स से बिजली चोरी का बड़ा मामला सामने आने पर नगर निगम विद्युत विभाग और टास्क फोर्स की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर 12 अवैध कनेक्शन काट दिए। साथ ही दोबारा चोरी पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
नगर निगम प्रशासन को सूचना मिली थी कि कुछ लोग स्ट्रीट लाइट पोलों पर स्थापित स्विच बॉक्स से सीधे बिजली लेकर अपने घरों, दुकानों और खोखों तक अवैध कनेक्शन चला रहे हैं। टास्क फोर्स ने संयुक्त रूप से देवरी रोड और कोटली बगीची पर जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान सूचना सही मिली।
टीम ने मौके पर ही अवैध कनेक्शन काटते हुए केबल जब्त कर ली। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि बिजली चोरी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्य अभियंता (विद्युत एवं यांत्रिक) अजय कुमार राम ने बताया कि अभियान के दौरान 12 अवैध कनेक्शन पकड़े गए। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ आगे की कानूनी एवं विजिलेंस कार्रवाई कराने के लिए टोरंट पावर को पत्र भेजा गया है।