फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity supply to 80 villages could not be started even after 24 hours

आंधी के बाद का हाल: 24 घंटे बाद भी 80 गांवों की बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी चालू, गर्मी में व्याकुल हुए ग्रामीण

Sat, 17 Jun 2023 08:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Sat, 17 Jun 2023 08:37 AM IST
सार

आंधी के चलते 220 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं 25 ट्रांसफार्मर भी जमीन पर आ गिरे थे। इससे ग्रामीण क्षेत्र में 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को खंभे लगाने के बाद आपूर्ति चालू हो जाएगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका।

विज्ञापन
Electricity supply to 80 villages could not be started even after 24 hours
बिजली गुल... - फोटो : ani

विस्तार

मैनपुरी में आई आंधी को 42 घंटे का समय बीत गया है, लेकिन अब तक 80 गांवों में से एक भी गांव की बिजली आपूर्ति चालू नहीं कराई जा सकी। दरअसल सत्यापन के चलते इसमें समय लग रहा है। लेकिन गर्मी में लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। शाम को किशनी क्षेत्र में मरम्मत का काम शुरू हो गया था, लेकिन यहां भी आपूर्ति चालू होने में समय लगेगा।
विज्ञापन


जिले भर में आंधी के चलते 220 बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। वहीं 25 ट्रांसफार्मर भी जमीन पर आ गिरे थे। इससे ग्रामीण क्षेत्र में 80 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि शुक्रवार को खंभे लगाने के बाद आपूर्ति चालू हो जाएगी। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। विद्युत निगम ने महज तार खोलकर कुछ क्षेत्रों की आपूर्ति चालू कर दी। लेकिन 80 के 80 गांव 42 घंटे बाद भी अंधेरे में ही हैं। केवल किशनी क्षेत्र में सत्यापन के बाद खंभे लगाने का काम जरूर शुरू हुआ है। लेकिन यहां भी शनिवार से पहले बिजली आने की उम्मीद कम ही है। 
विज्ञापन


गर्मी के सितम के बीच बिजली की कटौती लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। शुक्रवार को दिन भर लोग गर्मी के कारण परेशान रहे। वहीं विद्युत निगम द्वारा शुक्रवार को भी टूटे हुए खंभे और ट्रांसफार्मर बदले जाने का काम शुरू नहीं किया जा सका। निगम का कहना है कि संबंधित उप जिलाधिकारी के सत्यापन के बाद ही टूटे खंभे और ट्रांसफार्मर बदले जा सकेंगे। इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार रविवार तक कहीं सभी गांवों में बिजली आपूर्ति चालू कराई जा सकेगी। लेकिन गर्मी में और दो दिन काटना लोगों के लिए मुसीबत बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed