{"_id":"5f68ebc08ebc3ef4826d192e","slug":"electricity-supply-electricity-supply-kasganj-electricity-supply-up-kasganj-news-agr460303617","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई जून में नहीं सितंबर माह में बढी बिजली की रिकॉर्ड खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई जून में नहीं सितंबर माह में बढी बिजली की रिकॉर्ड खपत
विज्ञापन
कासगंज। बारिश कम होने के कारण इन दिनों गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। वहीं बिजली की खपत भी बढ़ गई है। बिजली विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक मई और जून के मुकाबले सितंबर में बिजली की खपत बढ़ी है। मई और जून में केवल 50-50 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई थी, लेकिन सितंबर माह के 20 दिनों में बिजली खपत 52 मिलियन यूनिट हो चुकी है। जबकि पिछले साल के सितंबर माह की खपत से यह डेढ़ गुने पर जा पहुंची है।
पिछले वर्ष सितंबर माह में 36 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई थी, लेकिन इस बार सितंबर माह के 20 दिनों में ही यह खपत 52 मिलियन यूनिट पर पहुंच गई है। कम बारिश होने के कारण ग्रामीण इलाकों में किसान नलकूपों से ही खेतों की सिंचाई कर रहे हैं। जिससे ग्रामीण इलाकों खपत बड़ी हुई है। धान, बाजरा की फसल खेतों में लगी हैं। सभी विद्युत फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। इससे तकनीकी समस्याएं पैदा हो रही हैं और बिजली की कटौती बढ़ने से हाहाकार मचने लगा है।
फैक्ट फाइल-
- 5 करोड़ (50 मिलियन) यूनिट बिजली मई और जून माह में हुई थी खपत।
- 5.2 करोड़ (52 मिलियन) यूनिट बिजली की इस साल सितंबर के 20 दिनों तक हुई खपत।
- 77 विद्युत फीडर हैं जिलेभर में, सभी ओवरलोड।
जिले में बारिश कम होने से बढ़ी गर्मी के कारण इस साल अभी तक सितंबर माह में 52 मिलियन यूनिट बिजली की खपत हुई है। जिले में गर्मी के कारण नलकूप और एसी, कूलर चल रहे हैं। जिससे मई, जून की अपेक्षा सितंबर माह में बिजली की खपत बढ़ गई है। ओवरलोड की समस्या के कारण बिजली का संकट है, लेकिन विभाग व्यवस्था सुचारू करने में जुटा है। - संदीप अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।