{"_id":"6431ab56fbc71484e80a0b82","slug":"electricity-remained-closed-for-three-hours-in-devi-road-area-mainpuri-news-c-25-1-118144-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: देवी रोड क्षेत्र में तीन घंटे तक बंद रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: देवी रोड क्षेत्र में तीन घंटे तक बंद रही बिजली
Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Apr 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी।
गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती भी शुरू हो गई है। शहर से लेकर देहात तक रोजाना किसी न किसी क्षेत्र में फाल्ट होने पर तीन से चार घंटे तक बिजली बंद की जा रही है। गर्मी में बिजली आपूर्ति बंद होने से लोग परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार की रात देवी रोड उपकेंद्र क्षेत्र में हुए फाल्ट के चलते तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही। बिजली विभाग का राजस्व वसूली सहित बिजली चोरी रोकने पर जोर है लेकिन हर क्षेत्र में बिजली कटौती का शोर है।
हर इलाके में बिजली की खपत गर्मी के मौसम में बढ़ जाती है। खपत बढ़ने से बढ़े लोड के कारण फाल्ट होने शुरू हो जाते हैं। फाल्ट होने पर बिजली आपूर्ति बंद होना आम बात हो गई है। शुक्रवार की रात 10 बजे देवी रोड उपकेंद्र क्षेत्र में मदार दरवाजा के पास फाल्ट हो गया। लाइन में हुए फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे कर्मचारियों ने फाल्ट सही किया। फाल्ट सही होने के बाद रात 12 बजे के बाद बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। बिजली आपूर्ति बंद होने से मदार दरवाजा, आश्रम रोड, लाल मठिया रोड इलाके के लोग रात में गर्मी के चलते परेशान हुए। ताल दरवाजे के पास नगरिया में भी हुए फाल्ट के कारण दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रही।
-- -- -- -- -- --
फोटो-19
30 हजार के बकाये पर मीटर उतारा
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने शनिवार को देवी रोड उपकेंद्र के देवपुरा क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों से बिल जमा करने को कहा। तीन उपभोक्ताओं ने मौके पर 25 हजार रुपये का बिल जमा किया। उन्होंने दस बकायेदारों के कनेक्शन कटवाए। 30 हजार रुपये के बकायें पर अखिलेश यादव का मीटर उतरवाकर आपूर्ति बंद कराई। एसडीओ और जेई से कहा कि किसी भी बकायेदार का बिना भुगतान हुए कनेक्शन चलता नहीं मिले। जेई अपनी टीम के साथ शाम के समय पूर्व में कटे कनेक्शनों की क्रॉस चेकिंग करें। बिना बकाया जमा किए कनेक्शन जुड़ा पाए जाने पर जेई व लाइनमैन की जवाबदेही होगी। टेबिल एवं स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों की सेवा समाप्ति करने को पत्र लिखें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कटिया केबिल जब्त की गई
मैनपुरी। काशीराम कॉलोनी में शुक्रवार की शाम बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। एसडीओ पदम गर्ग की देखरेख में चेकिंग करने वाली टीम ने कनेक्शन चेक किए। बकाया बिल होने पर समय से बिल जमा करने की हिदायत दी। बिल जमा नहीं करने पर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी। आठ मकानों के बाहर से कटिया केबिल जब्त की गई।