फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity

पैनल में आई खराबी से पांच घंटे गुल रही बिजली

Fri, 07 Aug 2020 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
electricity
06एमएनपी-07-मैनपुरी-सिरसागंज मार्ग पर ट्रांसमिशन लाइन का तार टूटने के बाद हाईटेंशन लाइन पर झूलता ह? - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। सिविल लाइन पर शुक्रवार को एक बार फिर पैनलों में आई खराबी के चलते पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। कटौती के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सिविल लाइन उपकेंद्र की लाइनें शुक्रवार सुबह तकरीबन दस बजे के चानक ट्रिप कर गईं। इससे कचहरी रोड आंशिक, जिला अस्पताल, गोपाल नगर, अंबेडकर नगर, सिविल लाइन, जेल रोड आदि क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पर जेई रामसनेही लाल के नेतृत्व में टीम ने पैनल सही करने का काम शुरू किया। इस दौरान लाइन लगातार ट्रिप होती रही। लगातार कई घंटे की कोशिश के बाद पैनल सही किया जा सका। इसके बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी। लगभग पांच घंटे की कटौती के कारण गर्मी में लोग परेशान रहे। वहीं बृहस्पतिवार रात को रघुवीर कोल्ड स्टोरेज के पास अंडरग्राउंड एचटी लाइन में फॉल्ट होने के चलते शाम सात बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

अहमदाबाद से आएंगे अभियंता
सिविल लाइन फीडर में 15 दिन पहले ही पैनल बदले गए हैं। ये पैनल अहमदाबाद की एक कंपनी ने लगाए हैं। लगातार पैनलों में आ रही खामी के चलते कंपनी को भी सूचना दी गई है। जल्द ही कंपनी से अभियंता आकर पैनलों को चेक करेंगे। वहीं जरूरत पड़ने पर पैनल बदले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते फॉल्ट और पैनलों में समस्या आ रही है। शुक्रवार को पैनल में आई कमी के चलते आपूर्ति बाधित रही। शाम तीन बजे आपूर्ति सुचारु कर दी गई।
पदम गर्ग, एसडीओ प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed