फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity

एक्शन मोड में आया विभाग, 21पर बिजली चोरी की एदआईआर

Wed, 17 Jun 2020 06:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
electricity
मैनपुरी। अनलॉक-1 में बिजली विभाग फुल एक्शन मोड में आ गया है। अलग-अलग क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाकर बिजली चोर पकड़े। सभी के खिलाफ विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

बुधवार को बिजली विभाग की टीम ने अधिशासी अभियंता तृतीय जीसीएल भटनागर के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया। अवर अभियंता कोसमा असलमुद्दीन ने अपनी टीम के साथ बरनाहल और घिरोर क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान क्षेत्र के गांव मिर्रा, हविलिया, नगला सुम्मेर, कोसमा और नवाटेढ़ा में 21 लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा। 18 लोगों द्वारा जहां सीधे लाइन से केबल डालकर चोरी करने का मामला सामने आया तो वहीं तीन लोग कनेक्शन कटने के बाद भी बिजली जलाते मिले। इस पर टीम ने सभी के केबल जब्त कर उन्हें दोबारा चोरी न करने की हिदायत दी है। अवर अभियंता असलमुद्दीन की तहरीर पर पॉवर हाउस स्थित विजिलेंस थाने में सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें मिर्रा निवासी विशाल कुमार, ब्रह्मा देवी, रघुवीर सिंह, रविंद्र सिंह, भूरा, ओमप्रकाश, रमेश, शिशुपाल, नगला सुम्मेर निवासी बलवीर सिंह, सोबरन सिंह, रक्षपाल सिंह, सतीश चंद्र, मिलाप सिंह, वीरपाल सिंह, रमेश सिंह, संतोष कुमार, श्रीपाल, नवाटेढ़ा निवासी कौशलेंद्र और कोसमा निवासी सोबरन सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

बिजली चोरी करते सात पकड़े
करहल। नगर में विद्युत टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सत्यनारायण नगला चन्नी किशनी रोड, अकील बेग, मोहम्मद मुस्तकीम निवासी मोहल्ला कस्सावान, दीपेश जैन, राजेश राठौर निवासी अनिल यादव विधायक के पीछे वाली गली, विद्या सागर मिश्रा, सोबरन सिंह निवासी गांधी नगर को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गांवों में बिजली चोरी से विभाग की समस्या हमेशा बढ़ती रही है। लॉकडाउन के चलते कार्रवाई बंद रही। बिजली चोरी की सूचना पर कुछ गांवों में टीम ने चेकिंग की। यहां बिजली चोरी मिलने पर विजिलेंस थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। - जीसीएल भटनागर, अधिशासी अभियंता तृतीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed