फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electricity

ट्रांसफार्मर फुंकने से बड़े इलाके की बिजली गुल

Sun, 24 May 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
electricity
24एमएनपी-21-मोहल्ला छपट्टी में रखा गया ट्राली ट्रांसफार्मर - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शहर के मोहल्ला छपट्टी स्थित एक ट्रांसफार्मर फुंकने से बड़े इलाके की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

जानकारी होने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर मौके पर भेजा। रात दो बजे के बाद
बिजली चालू हो सकी। दस घंटे तक बिजली गुल होने से रात भर लोग परेशान रहे।
शनिवार की शाम चार बजे मोहल्ला छपट्टी में आंबेडकर पार्क में स्थित ट्रांसफार्मर
फुंकने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मोहल्ले के लोगों द्वार की गई शिकायत के बाद
जेई पॉवर हाउस एसके सिंह ने ट्रॉली ट्रांसफार्मर के माध्यम से आपूर्ति चालू कराने के लिए लाइनमैन को मौके पर भेजा। बिजली गुल होने से मोहल्ला बंशीगोहरा, छपट्टी, खरगजीतनगर, पुलंदर वाली बगिया, करहल रोड का बड़ा इलाका प्र्रभावित हुआ। रात आठ बजे ट्रॉली ट्रांसफार्मर मौके पर पहुंचाया गया। फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बदलने के बाद रात दो बजे ही बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। दस घंटे तक बिजली गुल रहने से बड़े इलाके के लोग गर्मी में परेशान रहे।
ट्रॉली पलटने से रुका काम
ट्रॉली ट्रांसफार्मर लेकर पहुंचा ट्रैक्टर पार्क में मुड़ते समय पलट गया। ट्रैक्टर ट्रॉली में रखा ट्रांसफार्मर सड़क पर ही गिर गया। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी जेई को दी। जेई ने मौके पर विभाग की क्रेन भेजकर पलटा ट्रांसफार्मर सही कराने के बाद काम शुरू कराया। ट्रॉली पलटने से ट्रांसफार्मर बदलने का काम दो घंटे तक रुका रहा।
विज्ञापन

रोजेदारों को हुई परेशानी
ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद ट्रॉली ट्रांसफार्मर से आपूर्ति चालू कराने में दस घंटे लग गए।
दस घंटे तक बिजली गुल रहने से बड़े इलाके के रोजेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बड़े इलाके में रोजेदारों को अंधेरे में भीषण गर्मी के बीच ही नमाज पढ़नी पड़ी। रोजेदार अमन, शाहरुख, सलमान, कासिम, असलम का आरोप है बिजली गुल होने के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों के मोबाइल रिसीव ही नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉली ट्रांसफार्मर से शुरू कराई आपूर्ति
मोहल्ला छपट्टी में ट्रांसफार्मर फुंकने की जानकारी होने के बाद शनिवार की शाम को ही ट्रॉली ट्रांसफार्मर भेजा गया। ट्रॉली पलटने से ट्रांसफार्मर बदलने में रुकावट आई। बाद में ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति चालू करा दी गई।
मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed