{"_id":"612138258ebc3e79f8253fef","slug":"electricity-department-will-collect-as-much-revenue-as-electricity-expenditure-agra-news-agr5045022149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितनी बिजली खर्च, उतना राजस्व वसूलेगा विद्युत विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितनी बिजली खर्च, उतना राजस्व वसूलेगा विद्युत विभाग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। अधिक लाइनलॉस वाले फीडर विद्युत विभाग के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। कई फीडर ऐसे भी हैं, जिनमें 90 फीसदी तक विद्युत चोरी हो रही है। विद्युत विभाग ने देहात क्षेत्रों के सभी 63 बिजलीघरों पर नोडल अधिकारी नामित किए हैं। टीजी-2 (टेक्निशियन ग्रेड-2) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनका दायित्व होगा कि जितनी बिजली खर्च होगी, उतना राजस्व वसूलकर विद्युत विभाग को देना होगा। अन्यथा नोडल अधिकारियों के खिलाफ विद्युत विभाग की ओर से सख्ती बरती जाएगी।
अधीक्षण अभियंता ने सभी विद्युत केंद्रों पर नोडल अधिकारी बनाए हैं। यह अधिकारी 10 हजार से अधिक धनराशि के बकाएदारों पर प्रभावी कार्रवाई करेंगे। एक लाख से अधिक बिल बकाया होने पर कोई भी कनेक्शन नहीं छोड़ा जाएगा। नोडल अधिकारियों के सहयोग के लिए जनपद में 40 टीमों का गठन किया है। जो प्रत्येक फीडर पर 100 बकाएदारों के कनेक्शन काटेगी।
हमने टीजी-2 को प्रत्येक फीडर पर नोडल अधिकारी नामित किया है। जितनी बिजली हम देंगे, उतना राजस्व भी वसूल कराएंगे। उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिलती रहे, इस लिए विद्युत विभाग समय से बिजली का बिल का भुगतान करते रहें।
विज्ञापन
हरीश बंसल - अधीक्षण अभियंता