फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity department team attacked for investigation, two employees injured

जांच के लिए गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, दो कर्मचारी घायल

Wed, 23 Mar 2022 01:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Electricity department team attacked for investigation, two employees injured
फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव पतसाल में मंगलवार को जांच के लिए गई विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे के हमले में दो कर्मचारी घायल हो गए। अवर अभियंता ने छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

उप खंड अधिकारी दिनेश गोविल ने बताया कि पतसाल गांव निवासी द्वारिका प्रसाद ने बिजली का गलत बिल आने की शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर मंगलवार को टीम जांच के लिए पतसाल गांव गई थी। जांच के दौरान टीम बिजली चोरी मिली। इस बावत लिखापढ़ी करने पर विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। अभद्रता करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई की। इससे पेट्रोल मैन कमल सिंह और सुनील कुमार घायल हो गए। कर्मचारियों ने वहां से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

मामले में अवर अभियंता अजय शुक्ला ने फतेहपुर सीकरी थाना में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है। फतहेपुर सीकरी के प्रभारी इंस्पेक्टर भीम सिंह जावला ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed