{"_id":"6ac68ee3c0b33616a30675da","slug":"electricity-cut-off-since-october-1-villagers-thirst-for-water-agra-news-c-421-1-sagr1004-18805-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एक अक्तूबर से बिजली गुल, पानी को तरसे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एक अक्तूबर से बिजली गुल, पानी को तरसे ग्रामीण
विज्ञापन
बाह: कचौराघाट के पुराविसे गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से 5 दिन से बिजली, पानी को तरसे ग्रामीण
बाह। कचौराघाट में 250 की आबादी वाला मजरा पुराविसे गांव का ट्रांसफॉर्मर 1 अक्तूबर को फुंक गया था, जिसके बाद से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली गुल होने से ग्रामीण पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं।
शिवराम सिंह राजपूत, दर्शन सिंह, साहब सिंह, रामसिंह, ओमप्रकाश, रामवीर, मुन्नी देवी, आशा देवी, वासु देवी और गुड्डी देवी आदि ने बताया कि पानी भरने के लिए उन्हें पड़ोसी गांव तक दौड़ लगानी पड़ रही है। मवेशियों की प्यास बुझाने के भी लाले पड़ गए हैं। रात के वक्त अंधेरे में आपराधिक वारदातों का भय सताता रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने 3 व 6 अक्तूबर को हेल्पलाइन नंबर 1912 पर ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके अलावा पाठकपुरा के जेई कमलेश कुमार एवं जैतपुर के एसडीओ से भी इसे बदले जाने की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान न होने से रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की धमकी दी है।
रात तक बदल दिया जाएगा उपकरण
आगरा से नया ट्रांसफॉर्मर मंगवाया गया है। रात तक इसे हर हाल में बदलवाकर गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
- शम्भूनाथ, उपखंड अधिकारी (विद्युत), जैतपुर