{"_id":"667ef2cfea4ebb11260fd5bf","slug":"electricity-cut-off-in-more-than-30-villages-of-three-feeders-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-119814-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन फीडर के 30 से अधिक गांवों की बिजली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन फीडर के 30 से अधिक गांवों की बिजली बंद
Fri, 28 Jun 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Jun 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
ज्योंती। ज्योंती क्षेत्र के तीन फीडर के 30 से अधिक गांवों की 24 घंटे से बिजली बंद है। गर्मी में ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि जेई सहित अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। पता ही नहीं चल रहा कि बिजली बंद होने की बजह क्या है। जानकारी नहीं हो पाने से ग्रामीणों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वह शनिवार को मुख्यालय पहुंचकर अधीक्षण अभियंता से शिकायत करेंगे। समाधान नहीं होने पर मुख्यालय पर ही आंदोलन भी करेंगे।
ज्योंती क्षेत्र में तीन फीडर हैं। ज्योंती, ज्योंती देहात और मनौना फीडर से 50 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की रात तेज हवा के साथ हुई बारिश के बाद तीनों फीडर से जुड़े 30 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार की रात 11 बजे से बंद है। ग्रामीणों का आरोप है कि बृहस्पतिवार की रात से ही जेई सहित अन्य अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे ग्रामीणों को जानकारी ही नहीं हो पा रही है कि आखिर बिजली क्यों बंद है और कब तक चालू होगी।
ज्योंती क्षेत्र के तीनों फीडरों से जुड़े गांव नगला टीकम, हवेली, बरिहारपुर, छतारी, ईकरी, जींगना, भरथरा, दिलीपपुर, नगला रामसिंह, नगला डांडा, कुम्हरौआ, कमलपुर, हीरापुर, सूरजपुर, आटपुरा, नगला बाग, नगला अंती, नगला बरी में बृहस्पतिवार की रात 11 बजे से बंद बिजली शुक्रवार की शाम सात बजे तक चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
ऐसा ही हाल ज्योंती नगर का भी है। ज्योंती में भी बृहस्पतिवार की रात एक बजे से बिजली बंद है। ज्योंती के दयाशंकर, रामनरेश, गौरव, महीपाल, सरनाम सिंह, अजब सिंह का कहना है कि बृहस्पतिवार की रात से ही जेई फोन नहीं उठा रहे हैं। शुक्रवार को बिजली नहीं आने से टंकी के पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई है। लोग हैंडपंपों से पानी भर रहे हैं। गर्मी में परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।