{"_id":"5fe86f778ebc3e3eac38fbf3","slug":"electricity-crisis-will-remain-in-agra-till-december-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 29 दिसंबर तारीख तक आधे शहर में रहेगा बिजली संकट, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: 29 दिसंबर तारीख तक आधे शहर में रहेगा बिजली संकट, यह है वजह
Mon, 28 Dec 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : पेक्सेल्स
रविवार से 29 दिसंबर तक आधे आगरा में बिजली का संकट रहेगा। आगरा जिला के 132 केवी के 5 सबस्टेशन और मथुरा के 132 केवी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में बिजली इन तीन दिनों तक आंशिक रूप से बाधित रहेगी। 400 केवी जीआईएस उपकेंद्र में बसबार के काम के कारण ऐसा होगा।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि 400/132 केवी जीआईएस आगरा साउथ सबस्टेशन में 132 केवी रेलवे, अछनेरा बे के निर्माण के लिए बसबार पर 27 से 29 दिसंबर तक काम किया जाएगा। इस वजह से शहर में बोदला, शास्त्रीपुरम्, जवाहरपुरम्, आजमपाड़ा, सिकंदरा, शाहगंज, केदार नगर, ईदगाह, कैंट, नामनेर, एमजी रोड, धाकरान, सेवला, ग्वालियर रोड, मधुनगर, बुंदू कटरा, नौलक्खा क्षेत्र के 33 के वी फीडरों पर आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
इन सभी जगहों पर तीन दिनों में रोस्टर के मुताबिक कुछ घंटों के लिए आपूर्ति बंद हो सकती है। शहर के अलावा मथुरा जिला और आगरा देहात के खेरागढ़, सैंया, किरावली, अछनेरा से जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की आपूर्ति भी इन तीन दिनों में प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन
इन सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में रहेगा संकट
- 132 केवी बोदला
- 132 केवी आगरा कैंट
- 132 केवी ग्वालियर रोड
- 132 केवी खेरागढ़
- 132 केवी किरावली
- 132 केवी मथुरा