{"_id":"60674c8f8ebc3e8d03345e9a","slug":"electricity-corporation-s-treasury-filled-in-march-recovered-57-crores-mainpuri-news-agr487068711","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च में भरा विद्युत निगम का खजाना, 57 करोड़ रुपये वसूले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च में भरा विद्युत निगम का खजाना, 57 करोड़ रुपये वसूले
विज्ञापन
मैनपुरी। बकाएदारी के चलते समस्या में घिरे विद्युत निगम ने मार्च में जमकर बकाया वसूला। निगम को मार्च में जिले के तीनों खंडों से कुल 57 करोड़ रुपये की धनराशि मिली। ओटीएस योजना के चलते उपभोक्ताओं का 16.10 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ भी किया गया। ओटीएस की तारीख बढ़ने से अन्य उपभोक्ताओं को भी फायदा होगा।
जिले के तीनों खंडों में विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूल करने के लिए विद्युत निगम प्रयास कर रहा है। वित्तीय वर्ष के आखिरी माह में इस बार निगम ने बकाया बिल की बड़ी धनराशि वसूल की। तीनों खंडों से कुल 57 करोड़ रुपये का बकाया बिल वसूल किया गया। इसमें प्रथम खंड में 10.50 करोड़ रुपये, द्वितीय खंड में 18.50 करोड़ रुपये और खंड तीन में 23 करोड़ रुपये का बकाया बिल जमा किया गया।
उधर ओटीएस योजना के तहत जिले के 22874 उपभोक्ताओं को 16.10 करोड़ रुपये के सरचार्ज की छूट मिली। इसमें प्रथम खंड में 26.27 लाख रुपये, द्वितीय खंड में 6.52 करोड़ रुपये और तृतीय खंड में 9.32 करोड़ रुपये का सरचार्ज माफ हुआ। इसके साथ ही ओटीएस योजना की अंतिम तारीख बढ़कर 15 अप्रैल होने से अन्य लोगों को भी सरचार्ज माफी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
दूसरे दिन भी जारी रही पेड़ों की छटाई का कार्य
बिजली के तारों से पेड़ों के छू जाने से फॉल्ट हो जाते हैं। इन्हें रोकने के लिए विद्युत निगम का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। अपने-अपने क्षेत्रों में लाइनमैन और संविदाकर्मियों ने लाइनों की पेट्रोलिंग कर उनसे छूने वाले पेड़ों की छटाई कराई।