{"_id":"65ea897f92c9e0bc3f04e89a","slug":"electricity-corporation-s-je-and-his-son-died-in-a-road-accident-hit-by-a-container-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: सड़क हादसे में विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की मौत, कंटेनर ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: सड़क हादसे में विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की मौत, कंटेनर ने मारी टक्कर
Fri, 08 Mar 2024 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:13 AM IST
सार
हादसे में विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वे दोनों जसवंतनगर से दिखतौली जा रहे थे। कंटेनर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के सिरसागंज थाना क्षेत्र में पुत्र के साथ बाइक से जसवंतनगर से शिकोहाबाद के गांव दिखतौली जा रहे विद्युत निगम के जेई और उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा कंटेनर की बाइक में टक्कर लगने से हुआ। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जसवंतनगर निवासी शिवराज (47) बृहस्पतिवार को बाइक से 17 वर्षीय बेटे शशांक के साथ अपने गांव शिकोहाबाद के गांव दिखतौली जा रहे थे। शाम करीब 4:15 बजे सिरसागंज के गांव रूधेमई के पास पीछे से आ रहे कंटेनर चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। मौके पर ही पिता शिवराज और कुछ देर बाद पुत्र शशांक की मौत हो गई। हादसा होते ही आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस ने दोनों शवों को जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिरसागंज थाने पर पहुंचे शशांक के मामा मुकेश बघेल निवासी खोड़ा धौलपुर ने सिरसागंज थाने पर हादसे का मुकदमा ट्रक चालक के विरुद्ध दर्ज कराया है। मुकेश ने बताया कि उनके बहनोई शिवराज बघेल पर इकलौता बेटा और एक बेटी हैं। वह अलीगढ़ में विद्युत निगम में जेई के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को वे जसवंतनगर से दिखतौली अपनी मां और भाई से मिलने जा रहे थे। थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह ने बताया कि कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कराई जा रही है। वहीं दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिए हैं।