फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electricity corporation caught electricity theft in 16 houses, FIR

विद्युत निगम ने 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी एफआईआर

Tue, 05 Apr 2022 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 06:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity corporation caught electricity theft in 16 houses, FIR
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की टीमों ने अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम अतुल अग्रवाल के निर्देशन में चेकिंग की गई। जिले में कुल 16 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

शहर के करहल रोड विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा, सरावग्यान और छपट्टी में प्रवर्तन दल और निगम की टीम ने संयुक्त छापेमारी की। यहां आठ घरों में बिजली चोरी की जा रही थी। सभी के विरुद्ध बिजली चोरी की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टीम में प्रवर्तन दल निरीक्षक लाल सिंह, उप खंड अधिकारी पदम गर्ग, मुन्नीलाल, अवर अभियंता अजीत सिंह ,मनीष कुमार, श्याम किशोर, रामसनेही आदि मौजूद रहे। वहीं कुरावली में अवर अभियंता शुभम मदेशिया ने बिजली चेकिंग कर तीन घरों में और अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर ने कुसमरा में बिजली चेकिंग कर पांच घरों में बिजली चोरी पकड़ी। कुल 16 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की एफआईआर पंजीकृत कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed