फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electrical wire stolen from 15 poles in Sonai by cutting the line

Agra News: लाइन काटकर सोनई में 15 खंभों से विद्युत तार चोरी

Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 25 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Electrical wire stolen from 15 poles in Sonai by cutting the line
कुरावली। थाना क्षेत्र के गांव सोनई में चोर विद्युत लाइन को काटने के बाद 15 खंभों से बिजली का तार चोरी कर ले गए। दो किसानों के खेत पर लगे सबमर्सिबल में सप्लाई न जाने के बाद चोरी की जानकारी हो सकी। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव सोनई की रहने वाली सुधा देवी और विमला देवी ने अपने खेत पर फसल की सिंचाई के लिए सबमर्सिबल लगवाए हैं। बिजली की सप्लाई के लिए घिरोर रोड से सोनई मंदिर तक खंभों के सहारे बिजली की लाइन दी गई है। सोमवार को जब वह लोग खेत पर सबमर्सिबल चलाने के लिए गए तो बिजली नहीं आ रही थी। जब वजह का पता किया तो देखा कि घिरोर रोड से सोनई मंदिर तक लगे 15 बिजली के खंभों से तार चोरी हो चुके हैं। पीड़ितों ने विद्युत निगम के अधिकारियों को भी सूचना दी। इसके बाद दोनों पीड़ित की ओर से कुरावली थाने पहुंच कर तहरीर दी गई। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद चोरी करने वालों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed