इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बढ़ेंगे चार्जिंग प्वाइंट
ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राम मोहन कपूर ने बताया कि छह महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी है। इस दौरान जिले में करीब 2500 ई-वाहनों की बिक्री हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। करीब 10 हजार इलेक्ट्रिक वाहन सड़कों पर हैं और हर माह इसमें इजाफा हो रहा है। यूपीडा अब आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के 40 स्थानों पर ई-वाहनों के चार्जिंग प्वाइंट बनाने की तैयारी कर रहा है। अभी यह सुविधा एक्सप्रेसवे के पेट्रोल पंपों पर दी जा रही है।
छह महीने में 2500 ई-वाहनों की हुई बिक्री
जिले में इलेक्ट्रिक बस, ई-कार, ई-रिक्शा, ई-रिक्शा कार्ट, गुड्स कैरियर, थ्री व्हीलर, थ्री व्हीलर गुड्स, एग्रीकल्चर ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, स्कूटर मोपेड एवं मोटराइज्ड साइकिल दौड़ रहे हैं। ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के राम मोहन कपूर ने बताया कि छह महीने में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ी है। इस दौरान जिले में करीब 2500 ई-वाहनों की बिक्री हुई है। करीब 300 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हर महीने आरटीओ में हो रहा है।
चार पेट्रोल पंपों पर पांच से अधिक चार्जिंग प्वाइंट
यूपीडा के अधिकारियों के मुताबिक, 302 किलोमीटर लंबे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 40 स्थानों पर चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाने हैं। एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर चार्जिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त दोनों तरफ 14-14 चार्जिंग प्वाइंट बनाए जाएंगे। फिलहाल एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ पड़ने वाले चार पेट्रोल पंपों पर पांच से अधिक चार्जिंग प्वाइंट हैं। एआरटीओ एके सिंह ने बताया कि यह सुविधा पेट्रोल पंपों पर है मगर इसमें विस्तार की जरूरत है।