फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electric team

चेकिंग करने गई विद्युत टीम का दुकानदारों ने किया विरोध

Thu, 24 Sep 2020 11:22 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
electric team
कासगंज के सोरों में एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग - फोटो : KASGANJ
सोरों(कासगंज)। तीर्थनगरी में चेकिंग करने गई विद्युत टीम पर शोषण का आरोप लगाते हुए दुकानदारों ने विरोध किया। चेकिंग के दौरान कहीं भी विद्युत चोरी नहीं पाई गई। दुकानदारों ने विद्युत टीम के खिलाफ नारेबाजी की। उसके बाद टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन

एसडीओ राजीव कुमार टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने गंगासेवा निकेतन में बिजली की चेकिंग की। बिजली की चेकिंग में कोई चोरी नहीं पाई गई लेकिन उन्होंने लोड बढ़वाने के लिए संचालक रिषी कुमार मिश्र को कहा। इसी बात को लेकर विवाद पैदा होने लगा। मौके पर विवाद को देखकर आस पास के दुकानदार एकत्रित हो गए। उपभोक्ता रिषी कुमार ने दुकानदारों को बताया कि उनसे 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

इसी बात पर आक्रोश भड़कने लगा। दुकानदारों ने नारेबाजी की। आक्रोश को देखते हुए विद्युत टीम वापस चली आई। विद्युत टीम के वापस जाने के बाद व्यापारी कोतवाली पहुंचे। जहां एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी गई। पुलिस तहरीर की जांच पड़ताल कर रही है। कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। व्यापारी नेता सुनील तिवारी ने कहा कि बिजली विभाग उपभोक्ताओं का शोषण करने में लगा है। बिलों में गड़बड़ी व मीटर के खराब होने की शिकायतों को ठीक कराने के लिए उपभोक्ता कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा। इस दौरान रवि पाराशर, शिव वैंदेल, राजेश बौहरे, पिंटू गठरिया, प्रमोद चौहान, अजय रामलोटा, नीषू मिश्रा, अमित निर्भय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने आरोप निराधार बताया
एसडीओ राजीव कुमार ने गंगा सेवा निकेतन के संचालक रिषी कुमार मिश्र से 50 हजार रुपये की मांग के आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि विभाग का 50 हजार रुपये का विद्युत बिल का बकाया चल रहा है। चेकिंग के दौरान कार्य में बाधा डाली गई और टीम के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed