फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric lights market decorated in Agra on Diwali 2022

Diwali 2022: ताजनगरी में दिवाली की चमक से रोशन हुआ बाजार, स्वदेशी सामान की अधिक मांग

Thu, 20 Oct 2022 06:11 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 20 Oct 2022 06:11 AM IST
सार

पिछले साल के मुकाबले इस बार केवल पांच फीसदी ग्राहक ही चाइना की चीजें खरीद रहा है। टिकाऊ और खराब होने पर मरम्मत होने की वजह से स्वदेशी झालरों को लोग तवज्जो दे रहे हैं।

विज्ञापन
Electric lights market decorated in Agra on Diwali 2022
बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर घरों की सजावट के लिए झालरों का बाजार सज गया है। आगरा के बेलनगंज से लेकर शहर के अन्य बाजारों में भी झालरों की दुकानें रोशन हो रही हैं। बाजार में सजावट के सामान और झालरों में स्वदेशी सामान लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है। वहीं चीन के सामान की विक्री बहुत कम हो रही है। 
विज्ञापन


दुकानदारों ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार केवल पांच फीसदी ग्राहक ही चाइना की चीजें खरीद रहा है। टिकाऊ और खराब होने पर मरम्मत होने की वजह से स्वदेशी झालरों को लोग तवज्जो दे रहे हैं। झालरों की कीमत 20 से 500 रुपये तक है। 
विज्ञापन

वेल, डलिया लाइटिंग कर रही आकर्षित

दुकानदार विनोद कुमार ने बताया कि इस बार बाजार में वेल और डलिया लाइटिंग ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है। वेल छोटे झूमर जैसे दिखने के कारण और डलिया चमकीली सजावट की वजह से ग्राहकों को आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही घोसला लाइटिंग भी लोग खूब खरीद रहे हैं। यह आइटम बाजार में नया होने के कारण खूब बिक रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अच्छे कारोबार की उम्मीद

बेलनगंज के दुकानदार शिव कुमार ने बताया कि इस बार स्वेदशी सामान से बाजार ज्यादा गुलजार है। चीन के सामान को ग्राहक कम खरीद रहा है। हमने भी स्वेदशी सामान का स्टॉक ज्यादा किया है। इस बार दिवाली पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है।

बाजार में नए आइटम

दुकानदार अनिल कुमार ने बताया कि रोशनी के त्योहार पर बाजार में नए आइटम आए हैं। इस बार लोगों में त्योहार को लेकर ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है। कोरोना के बाद भी वह जमकर खरीदारी कर रहे हैं। 

सजावट के सामान भी

दुकानदार पंकज ग्रोवर ने बताया कि झालरों के अलावा तरह, तरह की लाइटिंग, बल्ब, झूमर आदि सामान बाजार की रौनक बढ़ा रहा है। लोग सजावट के सामान में भी रूचि दिखा रहे हैं।

सामान    - कीमत
झालर    - 20 से 500 रुपये
वेल लाइटिंग    - 250 से 1000 रुपये
डलिया लाइटिंग    - 400 से 1200 रुपये
घोंसला लाइटिंग    - 00 से 500 रुपय
रंगीन बल्ब    - 40 से 250 रुपये
दीपक     - 60 से 130 रुपय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed