फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Electric engine train will run Agra Cantt to Jaipur first time

आगरा कैंट से जयपुर के बीच इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी ट्रेन, एक से डेढ़ घंटे का बचेगा समय

Sun, 13 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 13 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Electric engine train will run Agra Cantt to Jaipur first time
आगरा कैंट स्टेशन

आगरा कैंट से जयपुर के बीच 13 दिसंबर को पहली बार इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन है (02403) प्रयागराज-जयपुर स्पेशल एक्सप्रेस। अभी तक आगरा से जयपुर को जाने वाली ट्रेनें डीजल इंजन से ही दौड़ रही हैं। इस ट्रैक का विद्युतीकरण दो माह पहले ही हो चुका है।

विज्ञापन


इस ट्रैक पर इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रायल भी हो चुका है। मुख्य संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) भी इस ट्रैक का निरीक्षण कर चुके हैं। आगरा से बांदीकुई के बीच टावर वैगन भी दौड़ाई जा चुकी है। तकरीबन 241 किलोमीटर लंबे इस ट्रैक पर प्रयागराज-जयपुर स्पेशल ट्रेन को विद्युत इंजन के साथ दौड़ाया जाएगा। 
विज्ञापन



इस संबंध में उत्तर मध्य रेलवे की ओर से निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके बाद 14 दिसंबर को जयपुर से प्रयागराज के बीच भी यह ट्रेन इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित होना शुरू हो जाएगी। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा जयपुर के बीच विद्युतीकरण पूरा हो चुका है। अब ट्रेन चलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक से डेढ़ घंटे का समय बचेगा
आगरा फोर्ट से संचालित आगरा फोर्ट जयपुर इंटरसिटी जयपुर तक पहुंचने में साढ़े चार घंटे का समय लगाती है। इसी तरह जियारत एक्सप्रेस साढ़े पांच घंटे तो मरुधर भी सवा पांच घंटे में जयपुर पहुंचती है। विद्युतीकरण होने केबाद ट्रेन का इंजन नहीं बदलेगा। आगरा से तकरीबन तीन घंटे में ट्रेन जयपुर पहुंचा देगी। अजमेर का सफर भी सात घंटे की जगह पांच घंटे का रह जाएगा।

पर्यटकों को होगा फायदा
आगरा में ताजमहल देखने आने वाले विदेशी सैलानी बड़ी संख्या में राजस्थान का भ्रमण करने जाते हैं। पहले ज्यादातर विदेशी सैलानी जयपुर शताब्दी से जयपुर पहुंचते थे, लेकिन दो साल पहले यह ट्रेन बंद कर दी गई। यह ट्रेन तीन घंटे में जयपुर पहुंचा देती थी, लेकिन इसके बाद सैलानियों ने ट्रेवल्स की एसी बसों से जयपुर का सफर शुरू कर दिया।

आसान होगा सफर
रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा ने बताया कि आगरा बांदीकुई के बीच विद्युतीकरण होने केबाद रेल लाइन डबल हो चुकी है। अब जयपुर सेक्शन में भी यह कार्य पूरा हो गया है। यहां पहले से ही डबल लाइन है। इससे जयपुर तक का सफर और आसान हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed