फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electric cable destroyed during digging for gas pipe line

गैस पाइपलाइन डालने के दौरान अंडरग्राउंड बिजली केबिल कटी

Sat, 05 Mar 2022 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
electric cable destroyed during digging for gas pipe line
04एमएनपी-12-राधारमन रोड पर अंडर ग्राउंड बिजली की केबल को ठीक करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बृहस्पतिवार रात को गैस पाइपलाइन डालने के दौरान बिजली की केबल कट गई। इससे आसपास के मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रात में विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर काम शुरू किया। टीम ने 13 घंटे के बाद स्पेयर केबल से शुक्रवार को सुबह विद्युत आपूर्ति चालू की। वहीं, 24 घंटे बाद भी कटी हुई केबल सही नहीं की जा सकी।
विज्ञापन

शहर के राधारमन रोड पर इन दिनों घरेलू गैस की पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। मशीनों से अंडरग्राउंड पाइप लाइन डाली जा रही है। बृहस्पतिवार को पाइप लाइन डालने के दौरान ही रात आठ बजे के करीब अंडरग्राउंड एचटी लाइन कट गई। इससे आवास विकास, आंशिक बैंक कॉलोनी और राधारमन रोड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। रात में विद्युत निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर खोदाई का काम शुरू कर दिया। रात भर जुटे रहने के बाद भी केबल सही नहीं हो सकी। सुबह लोगों को बिजली कटौती के चलते पानी के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

केबल सही नहीं होने पर विद्युत निगम ने स्पेयर केबल से सुबह नौ बजे के करीब विद्युत आपूर्ति चालू कराई। इसमें लगभग 13 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। बिजली विभाग के अधिकारी भी रात भर पल-पल की अपडेट लेते रहे। वहीं, शुक्रवार शाम तक लगभग 24 घंटे का समय बीतने के बाद भी कटी हुई केबल सही नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए कटी बिजली केबल
गैस पाइपलाइन डालने के लिए राधारमन रोड पर खोदाई हो रही है। पाइपलाइन डालने के लिए मशीन से सीधी खोदाई की जा रही है। पाइपलाइन डालने के दौरान जैसे ही मशीन दयाल नर्सिंग होम के पास पहुंची तो यहां बिजली की हाईटेंशन केबिल रोड क्रॉस कर रही थी। इसी के चलते इस केबल से मशीन टकरा गई और केबिल कट गई।
दो मार्च को कट गई थी बीएसएनएल की केबल
गैस पाइपलाइन डालने के दौरान ही दो दिन पहले बीएसएनएल की ऑप्टिकल फाइबर केबिल कट गई थी। दो मार्च को भांवत चौराहे के पास ऑप्टिकल फाइबर केबल कट गई थी। इससे पूरे दिन शहर में इंटरनेट सेवाएं बाधित रहीं। पूरे दिन केबल कटने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

वर्जन
बृहस्पतिवार रात को राधारमन रोड पर गैस पाइपलाइन डालने के दौरान बिजली की अंडरग्राउंड केबिल कट गई थी। इससे आपूर्ति बाधित हो गई थी। स्पेयर केबल से आपूर्ति शुरू करा दी गई है और केबल की मरम्मत की जा रही है।
- मागेंद्र कुमार अग्रवाल, अधिशासी अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed