फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   electric bus will running on yamuna Express

अब इलेक्ट्रिक बस में करिए आगरा टू दिल्ली का सफर, जानें इसकी खासियत

Sat, 04 Aug 2018 12:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 04 Aug 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
electric bus will running on yamuna Express
आईएसबीटी आगरा पर खड़ी इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला
आगरा से यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली के बीच चलने वाली प्रदेश की पहली इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है। शुक्रवार को लखनऊ से यह बस आगरा पहुंची। 
विज्ञापन


अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 35 सीटर बस का सफर कुछ महंगा होगा। इसके लिए अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) पर चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम एस्सल ग्रुप के सहयोग से संचालन किया जा रहा है। 29 जुलाई को मुख्यमंत्री ने प्रदेश में लखनऊ से कानपुर और आगरा से दिल्ली के बीच दो इलेक्ट्रोनिक बस सेवा की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

बस का नाम गोल्डन स्टोन के-9

गोल्डन स्टोन के-9 नामक यह बस आगरा पहुंच गई। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस बस पूरी तरह वातानुकूलित है, इसमें जीपीएस और व्हील चेयर की सुविधाएं हैं। यह आईएसबीटी से यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली का सफर तय करेगी। 

बस की अधिकतम रफ्तार 280 किलोमीटर प्रति घंटे होगी। एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद इसकी बैटरी 350 किलोमीटर का सफर तय करेगी। इस बस के पिछले पहियों के पीछे 90-90 किलोवाट की दो बैटरी लगी हुई हैं।
 
बस के आगरा पहुंचने पर रोडवेज अधिकारियों ने आईएसबीटी पर इस बस की बैटरी को चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट लगाने पर विचार किया। इसके लिए टोरंट पावर से 80 किलोवाट का कनेक्शन लिया जाएगा। वहीं बिजली नहीं होने पर इसकी बैटरी को जनरेटर से चार्ज किया जाएगा। जनरेटर में एक घंटे में 30 लीटर तक डीजल की खपत होगी। 

अधिकारियों का कहना है कि टोरंट पावर से कनेक्शन लेने के बाद चार्जिंग प्वाइंट लगवाए जाएंगे। अत्याधुनिक बस का सफर बहुत आरामदायक होगा, क्योंकि इसमें इलेक्ट्रिक संस्पेंशन लगे हैं, जिसके कारण धक्का नहीं लगेगा। 

अभी टाइम शेड्यूल तय नहीं

परिवहन निगम आगरा परिक्षेत्र के सेवा प्रबंधक एसपी सिंह ने बताया कि आगरा दिल्ली के बीच पहली इलेक्ट्रोनिक बस की शुरुआत कुछ दिनों में हो जाएगी। इस बस की टाइम शेड्यूल और किराया आदि भी तय किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed