फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election will be held for the post of Bar President and SecretaryElection will be held for the post of Bar President and Secretary

Agra News: बार अध्यक्ष व सचिव पद पर होगा चुनाव

Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 23 Dec 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Election will be held for the post of Bar President and SecretaryElection will be held for the post of Bar President and Secretary
पटियाली। पटियाली बार एसोसिएशन के 30 दिसंबर को होने वाले चुनाव के मैदान में अब अध्यक्ष व सचिव पदों पर चुनाव होगा। नामांकन की जांच के बाद पांच पदों पर एक एक नामांकन होने के कारण पांच पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित होंगे।चुनाव अधिकारी एडवोकेट कामेश सक्सेना ने बताया कि बार एसोसिएशन के पदों पर चुनाव लड़ने के लिए सभी पदों पर 12 लोगों ने नामांकन किया। शनिवार को जांच में सभी के नामांकन सही पाए गए। नामांकन वापसी में अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट सोनेलाल वघेल, पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए मोहम्मद नाज़िम और सहसचिव पद के लिए सुनील कुमार गौतम ने अपने नामों को वापस ले लिया। बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट आदिल अली, सहसचिव पद पर एडवोकेट मुहम्मद नाज़िम, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट चंदन सिंह यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर एडवोकेट योगेश कुमार गुप्ता और लेखा परीक्षक पद पर एडवोकेट अजब सिंह यादव के सामने कोई प्रतिद्वंदी न होने से उनके निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि चुना गया अब बार अध्यक्ष पद के लिए एडवोकेट नवी अहमद कुरैशी और एडवोकेट पृथ्वी राज गौतम के मध्य चुनाव होगा। वहीं सचिव पद के लिए वरुण दलेला और देश दीपक यादव चुनाव मैदान में हैं। दोनों पदों के लिए मतदान 30 दिसंबर को सुबह दस बजे से दो बजे तक होगा, मतगणना तीन बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed