फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election tomorrow, slips did not reach voters

Agra News: कल चुनाव, मतदाताओं के पास नहीं पहुंची पर्चियां

Mon, 06 May 2024 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 06 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Election tomorrow, slips did not reach voters
कासगंज। लोकसभा चुनाव सिर पर आ गया है, लेकिन अभी तक मतदाताओं के पास पर्ची व गाइड नहीं पहुंच सकी है। इसके चलते मतदाता परेशान हैं। उनकी समझ में नहीं आ रहा कि बिना पर्ची के वह वोट किस तरह से डालेंगे। पर्ची के नहीं पहुंचने से उन्हें यह भी लग रहा है कि कहीं उनका वोट तो नहीं कट गया है।
विज्ञापन

जिले में 7 मई मंगलवार को मतदान होना है। मतदान में सिर्फ आज का ही दिन शेष रह गया है, लेकिन तमाम मतदाता ऐसे हैं जिनकी मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है। इस मतदाता पर्ची के क्यूआर कोड से मतदान केंद्र की स्थिति, तिथि आदि की जानकारी ली जा सकती है। ताकि मतदाता को मतदान करने में कोई असुविधा नहीं हो और इधर-उधर जानकारी जुटाने के लिए समय बर्बाद नहीं हो, लेकिन बीएलओ द्वारा मतदाताओं तक पर्चियां ही नहीं पहुंचाई गईं। ऐसे में मतदाता परेशान हैं। मतदाता आरती ने बताया कि अभी तक मतदाता पर्ची उपलब्ध नहीं कराई गई है। मतदाता आकाश ने बताया कि अभी मतदाता पर्ची नहीं पहुंची है। ऐसे में पता ही नहीं लग रहा है कि उनका वोट इस बार है भी अथवा नहीं।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को कई महत्वपूर्ण जानकारियां सुविधा जनक तरीके से साझा कराने के लिए आयोग की ओर से मतदाता पर्ची के साथ गाइड उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। वहीं गाइड में मतदान करने की प्रक्रिया को दिया गया है। यह गाइड भी मतदाताओं तक नहीं पहुंच सकी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि मतदाता पर्ची नहीं पहुंचने की कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed