फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election

Agra News: आगरा में कभी नहीं बना पिछड़ा वर्ग से मेयर

Mon, 27 Mar 2023 11:17 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
election
आगरा में कभी नहीं बना पिछड़ा वर्ग से मेयर
विज्ञापन


आगरा में कभी नहीं बना पिछड़ा वर्ग से मेयर

आगरा। नगर निगम के इतिहास में पिछड़ा वर्ग से कभी कोई मेयर नहीं बना है। नगर में पिछड़ा वर्ग की आबादी 30 प्रतिशत से कम अनुमानित है। नए आरक्षण की अधिसूचना एक सप्ताह में हो सकती है।

दिसंबर में जारी अधिसूचना को निरस्त करते हुए पिछड़ा वर्ग आयोग की सर्वे अनुसार इस बार नगर निकाय चुनाव होंगे। नगर में 100 वार्ड हैं। अनुसूचित वर्ग महिला के लिए पिछली अधिसूचना में आगरा नगर निगम मेयर सीट आरक्षित हुई थी। पिछड़ा वर्ग सर्वे के बाद नई अधिसूचना में आगरा मेयर सीट पर बदलाव की उम्मीद जानकारों को नजर नहीं आ रही। 100 वार्डों में 27 वार्ड पहले से ही पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। जिले में नगर निगम के अलावा सात नगर पंचायत व पांच नगर पालिका हैं। उनमें भी चुनाव होने हैं। नगर निगम में 14 लाख से अधिक मतदाता हैं। जिनमें अनुसूचित, पिछड़ा व सवर्ण मतदाता बहुल सीट है। जिला प्रशासन ने नई अधिसूचना को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण चल रहा है। 2023 निकाय चुनाव में वार्डो का परिसीमन हुआ है। नए क्षेत्र जोड़े गए हैं। कई वार्डों के नंबर बदल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed