फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election mlc

स्नातक के लिए 50.73, शिक्षक के लिए 81.17 प्रतिशत हुआ मतदान

Tue, 01 Dec 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Dec 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
election mlc
कासगंज अमांपुर में लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : KASGANJ
कासगंज। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक क्षेत्र के लिए मंगलवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। स्नातक के लिए 50.73 एवं शिक्षक के लिए 81.17 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही 38 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। डीएम सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर सहित अन्य अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला में स्नातक पद के लिए 14 मतदान केंद्र बनाए। इन पर 10520 में से 5337 मतदाताओं ने चुनाव मैदान में उतरे 22 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले। जबकि शिक्षक पद के लिए बनाए आठ मतदान केंद्रों पर 988 में से 802 मतदाताओं ने 16 प्रत्याशियों के लिए वोट डाले। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए। एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, एएसपी आदित्यदेव वर्मा ने सोरों, सहावर, गंजडुंडवारा, पटियाली, अमांपुर, सिढ़पुरा क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया। एसडीएम सदर ललित कुमार सहित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी लगातार निरीक्षण करते रहे।
विज्ञापन

नेताओं ने भी डाले वोट
भाजपा ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष रजनी कांत माहेश्वरी, पूर्व परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, प्रत्याशी होशियार सिंह निमेश ने मताधिकार का प्रयोग किया। रजनी कांत माहेश्वरी, प्रत्याशी होशियार सिंह निमेष, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अदनान अहमद, शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप, सपा प्रत्यशी असीम अहमद के भाई विनीत कुमार आदि ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर कर अभिकर्ताओं से मतदान की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमितों ने नहीं किया मतदान
निर्वाचन आयोग ने कोरोना संक्रमितों के लिए मतदान की सभी बूथों पर विशेष व्यवस्था की, लेकिन किसी भी संक्रमित ने अपने मताधिकार के लिए आवेदन नहीं किया, जिससे किसी भी बूथ पर संक्रमितों का एक भी वोट नहीं पड़ा।
मतदान से रोकने पर जताई आपत्ति
मतदाता सूची में नाम की गड़बड़ी की शिकायतें भी समाने आईं। नगर पालिका मतदान केंद्र पर एक भाजपा कार्यकर्ता का नाम सूची में गलत हो गया। मतदान कर्मी ने उसे वोट डालने से मना कर दिया। कार्यकर्ता ने इस पर आपत्ति जताई। उसने मामलेे की जानकारी सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को दी। इसी तरह एक मतदाता मनमोहन का नाम सूची में गन मोहन अंकित हो गया।
कड़ी सुरक्षा में आगरा भेजी गई मतपेटिकाएं
मतगणना आगरा में होनी है। मतदान के बाद मतपेटिकाओं को प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की मौजूदगी में सील बंद कराया गया। इसके बाद मतपेटिकाओं को एक स्थान पर संग्रहित कराने के बाद कड़ी सुरक्षा में आगरा के लिए रवाना कर दिया गया।

100 मीटर के भीतर लगे बिस्तर हटाए
एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशियों के समर्थकों ने भी अपने बिस्तार लगाए। इनके लिए बूथ से 100 मीटर की दूरी निर्धारित की गई। डीएम व एसपी जब भ्रमण के लिए निकले तो उनको कई स्थानों पर बूथ के काफी नजदीक बिस्तर लगे मिले। अधिकारियों ने इन्हें हटवा कर निर्धारित दूरी पर लगवाने के निर्देश दिए।
इस तरह बढ़ा मतदान का प्रतिशत
समय स्नातक शिक्षक
सुबह 10 बजे 9.79 4.55
दोपहर 12 बजे 13.51 39.78
दोपहर 2 बजे 28.11 62.15
दोपहर 4 बजे 42.9 79.25
सांय 5 बजे 50.73 81.17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed