फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election Commission transferred DM-SSP of Firozabad

फिरोजाबाद: चुनाव आयोग ने डीएम-एसएसपी को हटाया, सूर्यपाल गंगवार को जिले की कमान, आशीष तिवारी पुलिस कप्तान

Sat, 22 Jan 2022 08:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 22 Jan 2022 08:22 PM IST
सार

सूर्यपाल गंगवार को फिरोजाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया है, जबकि आशीष तिवारी पुलिस कप्तान होंगे। 

विज्ञापन
Election Commission transferred DM-SSP of Firozabad
सूर्यपाल गंगवार होंगे नए जिलाधिकारी,आशीष तिवारी एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने शनिवार को फिरोजाबाद के डीएम चंद्रविजय सिंह और एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल को हटाने के आदेश जारी कर दिए। डीएम चंद्र विजय सिंह के स्थान पर सूर्यपाल गंगवार फिरोजाबाद के नए जिलाधिकारी होंगे। जबकि आशीष तिवारी फिरोजाबाद के नए कप्तान होंगे।

विज्ञापन

जिलाधिकारी के रूप में चंद्रविजय सिंह दस जून 2019 को फिरोजाबाद में चार्ज ग्रहण किया था। युवा होने के साथ उनका ढाई वर्ष से अधिक समय का कार्यकाल निर्विवाद रहा। इस दौरान सीएए के विरोध में हुए बबाल से लेकर दो वर्ष चले कोरोना के दौरान उनकी सक्रियता बरकरार रही। 
विज्ञापन

इतना ही नहीं राजनैतिक दलों में उनका विरोध कम था। एक जिले में करीब ढाई वर्ष से अधिक का कार्यकाल हो जाने के कारण चुनाव से पहले ही जिलाधिकारी का स्थानांतरण होने की उम्मीद थी। लेकिन शासन ने उनको स्थानांतरित नहीं किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के अंदरखाने हो रहा था विरोध
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी की हार होने के बाद से समाजवादी पार्टी की आंख की वह किरकिरी जरूर बन गए थे। हालांकि सपा ने कभी खुलकर विरोध नहीं किया, लेकिन अंदरखाने विरोध चलता रहा। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद आयोग से डीएम और एसएसपी को बदले जाने को कहा था। 

सपा की शिकायत के आधार पर ही उन्हें स्थानांतरित किया है। हालांकि जिलाधिकारी द्वारा विधानसभा चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा ही थी। वहीं एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने जिले की कमान 03 जून 2021 को संभाली थी। एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल ने अपने कार्यकाल के दौरान अपराधियों के खिलाफ बेझिझक होकर कार्रवाई की। 

शासन ने एसएसपी अशोक कुमार शुक्ल को स्थानांतरण करके उन्हें मुख्यालय अटैच किया है, जबकि उनके स्थान पर एसएसएफ के सेनानायक आशीष तिवारी को फिरोजाबाद का नया एसएसपी बनाया है। विधानसभा चुनाव होने के कारण दोनों अधिकारियों के रविवार की शाम तक जिले में आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed