फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election Commission seeks report over Samajwadi Party Naam Likhwao Campaign in Mainpuri

यूपी चुनाव 2022: सपा के 'नाम लिखाओ अभियान' पर चुनाव आयोग की नजर, मैनपुरी जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी का बिजली बिल पर छूट को लेकर नाम लिखाओ अभियान पार्टी के लिए मुसीबत बन गया है। चुनाव आयोग ने मैनपुरी जिला प्रशासन ने इस संबंध में रिपोर्ट तलब की है।  

विज्ञापन
Election Commission seeks report over Samajwadi Party Naam Likhwao Campaign in Mainpuri
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) के नाम लिखाओ अभियान पर चुनाव आयोग ने मैनपुरी के जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने तत्काल मामले में रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में यह मामला गंभीर है। 

विज्ञापन

सपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में 300 यूनिट फ्री बिजली देने की घोषणा की है। इसी से जुड़ी एक याचिका उच्च न्यायालय में की गई है, जिसमें कहा गया है कि सपा द्वारा तीन सौ यूनिट फ्री बिजली के लिए नाम लिखाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आधार कार्ड और राशन कार्ड में दर्ज नाम लिखने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 
विज्ञापन

याचिकाकर्ता ने बताया- आचार संहिता का उल्लंघन
याचिकाकर्ता ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। इस पर उच्च न्यायालय ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त से मामले की रिपोर्ट तलब की है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के आदेश पर अपर निर्वाचन आयुक्त डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह से पूरे मामले पर रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग की नजर इसलिए भी है क्योंकि यहां से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है। ऐसे में आयोग की मंशा ये जानने की है कि शिकायत सही है या नहीं।

सपा का मैनपुरी में है वर्चस्व 
सपा का मैनपुरी में वर्चस्व जग जाहिर है। बीते चुनाव से पहले जहां चारों विधानसभा सीटें और एक संसदीय सीट सपा के खाते में रही है, तो वहीं बीते विस चुनाव में केवल भोगांव सीट पर ही भाजपा जीत सकी। ऐसे में सपा से जुड़े मामलों को लेकर मैनपुरी अहम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed