{"_id":"66362a0c1c850b6eb70cdf0d","slug":"election-campaign-will-stop-this-evening-all-parties-put-in-their-strength-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-116924-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार, सभी दलों ने ताकत झोंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार, सभी दलों ने ताकत झोंकी
Sat, 04 May 2024 05:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 04 May 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
आज शाम को थम जाएगा चुनाव प्रचार, सभी दलों ने ताकत झोंकी
- कार्यकर्ता घर-घर जाकर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की कर रहे अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रविवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। चुनाव में जीतने के लिए सभी दलों और प्रत्याशियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। बड़ी सभाओं के साथ रोड शो कराए गए। अब बचे एक दिन में हर गली कूंचे में नेता ही नहीं कार्यकर्ता अपने-अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए लोगों से निवेदन करते हुए देखे जा रहे हैं।
तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। सपा से डिंपल यादव, भाजपा से जयवीर सिंह, बसपा से शिव प्रसाद यादव सहित कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। जिले में पहली बार देखने को मिल रहा है कि बड़े दल सभाओं तक ही सीमित नहीं रहे हैं रोड शो भी करने पड़े हैं। भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के लिए खुद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जसवंत नगर में सभा की और मैनपुरी पहुंचकर रोड शो किया। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी सभी में लाया गया।
वहीं सपा प्रत्याशी डिंपल यादव के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किशनी, करहल और कुरावली में सभाएं की। वे शनिवार को रोड शो करने के लिए पहुंचे। बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी 10 साल बाद मैनपुरी पहुंचकर सभा की। अब जब मात्र एक दिन बचा है सभी दलों के नेता ही नहीं कार्यकर्ता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
रात में निकल रहीं गोपनीय टोलियां
मैनपुरी लोकसभा चुनाव इस बार इतना गर्म है कि यहां दिन तो दिन रात के समय भी चुनाव का माहौल गर्म दिखाई देता है। बड़े नेता जहां रात 11 से 12 बजे तक लोगों से मुलाकात कर रहे हैं तो वहीं गोपनीय टीमें भी जिले में डेरा डाले हुए हैं। सपा, भाजपा और बसपा की गोपनीय टीमें गांव-गांव पहुंचकर दिन रात प्रचार में जुटी हुई हैं। युवाओं की गोपनीय टोलियां रात के समय भी प्रचार करते हुए देखी जा रही हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा प्रचार
जनपद में लोकसभा चुनाव का प्रचार अंतिम दौर में है। सोशल मीडिया पर जमकर चुनाव प्रचार चल रहा है। कार्यकर्ता अपने-अपने दल के वीडियो आदि डालकर लोगों को अपनी-अपनी पार्टी की योजनाओं और घोषणा पत्रों का हवाला दे रहे हैं। एक दूसरे के नेताओं के विरोध में भी जमकर सोशल मीडिया पर वीडियो चल रहे हैं।