फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Election bugle sounded in National Chamber, voting to take place on March 14

Agra News: नेशनल चैंबर में बजा चुनावी बिगुल, 14 मार्च को होगा मतदान

Wed, 21 Jan 2026 03:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Election bugle sounded in National Chamber, voting to take place on March 14
आगरा। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स में चुनाव का बिगुल बज चुका है। मंगलवार को चुनाव समिति ने वर्ष 2026-27 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया। एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक कोषाध्यक्ष और 14 समूह के सदस्यों के लिए 14 मार्च को सुबह 10:30 से दोपहर तीन बजे तक अग्रवन में मतदान होगा। 10 फरवरी तक सदस्यता शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन

चुनाव संचालन समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने चुनाव के लिए बैठक की। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी तक जिन सदस्यों का सदस्यता शुल्क जमा होगा। वहीं चुनाव लड़ सकेंगे और मतदान करेंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को नामांकन पत्र के साथ शपथपत्र देना होगा कि वह किसी अन्य संस्था के पद पर नहीं हैं। किसी राजनैतिक पार्टी के पदाधिकारी नहीं हैं। चैम्बर की कार्यकारिणी में 14 औद्योगिक समूहों के सदस्यों का भी चुनाव होगा। जिनमें फाउंड्री कास्टिंग, डीजल इंजन, कोल्ड स्टोरेज, फुटवियर, सर्जीकल उपकरण, ट्रेडर्स, होटल एवं रेस्टोरेंट, सीमेंट व फर्टीलाइजर, प्रिंटर्स एंड पब्लिशर्स के अलावा रियल एस्टेट, सेवा प्रदाता, ज्वेलरी और टेक्सटाइल उद्योग के लिए सदस्य चुने जाएंगे। इस मौके पर चैंबर के अध्यक्ष संजय गोयल, मनीष अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अनिल वर्मा, महेंद्र कुमार सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed