फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   election 2

121 महारथियों के बीच होगी चुनावी जंग 

Sat, 28 Jan 2017 01:05 AM IST
121 महारथियों के बीच होगी चुनावी जंग 
121 महारथियों के बीच होगी चुनावी जंग  Updated Sat, 28 Jan 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
election 2
कांग्रेसजनों को रास नहीं आ रहा गठबंधन
विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरे 166 में से 33 का पर्चा खारिज होने के बाद 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस ले लिया है। अब जिले की नौ विधानसभा सीटों पर 121 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी। 
विज्ञापन

शुक्रवार को नामांकन पत्र वापस लेने का दिन था। पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक चली इस प्रक्रिया के दौरान भाजपा, रालोद के बागियों सहित 12 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा वापस लिया। इसके बाद सबसे ज्यादा प्रत्याशी दक्षिण विधानसभा सीट पर हैं। पहले यहां 29 प्रत्याशी थे। इनमें से तीन ने पर्चा वापस ले लिया है। अब 26 प्रत्याशी हैं। ग्रामीण, फतेहपुर सीकरी, बाह और फतेहाबाद से दो-दो प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया। वहीं, छावनी से एक प्रत्याशी ने मैदान छोड़ा। एत्मादपुर, खेरागढ़ और उत्तर विधानसभा सीट पर एक ने भी अपना पर्चा वापस नहीं लिया है। इस तरह से नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में से 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में होंगे। बता दें कि वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में 135 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ था। 
विज्ञापन


इनके बीच होगा मुकाबला
दक्षिण: 26 प्रत्याशी
भाजपा से योगेंद्र उपाध्याय, बसपा से जुल्फिकार अहमद भुट्टो, कांग्रेस से नजीर अहमद, महिला सशक्तिकरण पार्टी से अंजली भार्गव, जन अधिकार मंच से अतुल कुमार, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन से इदरीश, पीस पार्टी से कृष्ण गोपाल उपाध्याय, आदर्श समाज पार्टी से डेरिक स्मिथ, भारतीय कार्यस्थ सेना से नासिर अब्बास, ब्रज क्रांति दल से पदमा अग्रवाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से श्याम सुंदर, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से रोहित सिंह धाकड़, अशरफ कुरैशी, आलोक कुमार, गोपाल सिंह, थॉमसन मैसी, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव, महीपाल सिंह, मुस्तकीम, राम ब्रज यादव, रेनू सेठी, लक्ष्मन प्रसाद राजौरा, लोकेंद्र शर्मा, संजय गर्ग, सरोज कुमारी, हरीश चंद।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर: 15 प्रत्याशी 
भाजपा से जगन प्रसाद गर्ग, सपा से अतुल गर्ग, बसपा से ज्ञानेंद्र, रालोद से उमेश वर्मा, वंचित समाज इंसाफ पार्टी से इरफान खान, जन अधिकार मंच से देव कुमार, पीस पार्टी से तेजवीर सिंह, राष्ट्रीय समानता दल से मुकेश, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विवेक कुमार जैन, कुंदनिका शर्मा, प्रताप गुर्जर, रेखा, विनीत अग्रवाल, सतेंद्र दीक्षित, सत्य प्रकाश।

छावनी: 14 प्रत्याशी
बसपा से गुटियारी लाल दुबेश, सपा से ममता टपलू, भाजपा से डा. जीएस धर्मेश, रालोद से अवधेश सिंह, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से उमेश चंद, भारतीय सर्वोदय पार्टी से ओम प्रकाश, राष्ट्रीय समानता दल से बबिता, पीस पार्टी से राकेश कुमार, जन अधिकार मंच से राजकुमार सिंह, प्रदीप वर्मा, राजवीर सिंह, विशाल कुमार, सुभाष चंद्र, हरीकिशन। 
ग्रामीण: 9 प्रत्याशी
कांग्रेस से उपेंद्र सिंह, बसपा से कालीचरन सुमन, रालोद से नारायण सिंह, भाजपा से हेमलता दिवाकर, जन अधिकार मंच से ओमाशंकर, अंबेडकरी हसनुराम अंबेडकरी, अशोक कुमार, भूपाल दास, रवींद्र सिंह।

खेरागढ़: 14 प्रत्याशी
कांग्रेस से कुसुमलता दीक्षित, बसपा से भगवान सिंह कुशवाह, भाजपा से महेश कुमार गोयल, रालोद से रामेंद्र सिंह परमार, अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया से राजवीर सिंह, लोकदल के वीर बहादुर, अंबेडकरी हसनुराम अंबेडकरी, ईशव खां, जलदेवी, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, भीमसेन कुशवाह, रंधीर सिंह, रामनाथ, बंगाली बाबू कुशवाह। 

एत्मादपुर: 15 प्रत्याशी
भाजपा से रामप्रताप सिंह चौहान, बसपा से डा. धर्मपाल सिंह, सपा से राजाबेटी बघेल, रालोद के नरेंद्र सिंह धनगर, राष्ट्रीलय क्रांतिकारी समाजवादी पार्टी से अटल बिहारी, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से गौरव, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया एकतावादी से मलखान सिंह, भारतीय सर्वोदय पार्टी से महेंद्र सिंह, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल राजेश कुमार कश्यप, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से विजय सिंह बघेल, जन अधिकार मंच से सुनील पंकज, उमेश चंद्र, नवीन कुमार, प्रेमचंद, लखन कुमार

फतेहपुर सीकरी: 7 प्रत्याशी
भाजपा चौधरी उदयभान सिंह, रालोद बृजेश चाहर, सपा लाल सिंह लोधी, बसपा सूरजपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, राकेश, वंदना शर्मा।

फतेहाबाद: 7 प्रत्याशी
बसपा से उमेश सैथिया, भाजपा से जितेंद्र वर्मा, सपा से डा. राजेंद्र सिंह, भारतीय सुभाष सेना से रमेश चंद्र, संयुक्त समाजवादी दल से राधेश्याम कुशवाह, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल से शोखीराम, राजेंद्र सिंह।

बाह: 14 प्रत्याशी 
बसपा से मधुसूदन शर्मा, भाजपा से पक्षालिका सिंह, सपा से हंसकली (अंशु देवी), रालोद से सुधीर दुबे, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी से माधुरी सिंह, भारतीय सुभाष सेना से वासुदेव शर्मा, निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल से सुनील कुमार, यूनाइटेड नेशनल पार्टी सोबरन सिंह, करन सिंह, प्रदीप गर्ग, बृजेंद्र सिंह, रमाकांत सविता, रामबरन, रामेंद्र सिंह। 

इन्होंने छोड़ा मैदान
दक्षिण सीट से रालोद प्रत्याशी चौधरी बशीर, स्वतंत्र जनता राज पार्टी से कैलाश चंद माहौर, निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति उपाध्याय। ग्रामीण से निर्दलीय प्रत्याशी ओम प्रकाश व बेबीरानी मौर्य। छावनी से निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र कुमार भृग। फतेहपुर सीकरी से लोकदल से संजय शर्मा व निर्दलीय प्रत्याशी नेम सिंह। फतेहाबाद से निर्दलीय प्रत्याशी अशोक व संजय सिंह। बाह से निर्दलीय प्रत्याशी मंजू शर्मा व महेंद्र अरिदमन सिंह।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed