{"_id":"5bbc6051867a55285d42fbbf","slug":"elderly-woman-tortured-by-husband-and-son-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला को पति-बेटे ने दी यातनाएं, मिर्च के धुएं में रखा, बाल पकड़ गली में घसीटा और पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पति-बेटे ने दी यातनाएं, मिर्च के धुएं में रखा, बाल पकड़ गली में घसीटा और पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित महिला छोटी देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पति और बेटे ने 55 साल की महिला को ऐसी यातनाएं दीं, जिसे जानकर लोग सन्न रह गए। बहू के घर छोड़कर चले जाने पर पति और बेटे महिला की बेरहमी से पिटाई की। इतना ही कमरे में मिर्ची के धुएं में रखा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित महिला को मुक्त कराया। उसकी हालत गंभीर थी। उसे सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया। जहां से उसे लेडी लॉयल आगरा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति और पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
बाह तहसील के गांव कौंध निवाली छोटी देवी पत्नी आशाराम (55) के बेटे पप्पू की पत्नी रवीता आए दिन के झगड़े से तंग आकर पांच माह पहले घर छोड़कर चली गई है। आशाराम और पप्पू को शक है कि छोटी देवी ने इसमें रवीता की मदद की है।

बाल पकड़ घसीटा, बेरहमी से पीटा
सोमवार को पति आशाराम और पुत्र पप्पू ने छोटी देवी पर जुल्म ढहाया। उसे आंगन से बाल पकड़ कर गली में घसीटकर आए और बेरहमी से उसकी पिटाई की। बस्ती के लोगों नेउसकी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पप्पू और आशाराम को हिरासत में ले लिया।
पिटाई से घायल छोटी देवी ने पुलिस को बताया कि उसे घर के कमरे में बंदकर कई बार मिर्च का धुएं में किया गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए सीएचसी बाह पर भर्ती कराया है। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने लेडी लॉयल आगरा भेज दिया है।