फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Elderly Woman Breaks Down in ACP’s Embrace as Agra Police Share Diwali Joy

यूपी: एसीपी के गले लगकर रोईं बुजुर्ग महिला, वृद्धाश्रम से सामने आई ऐसी वीडियो; जो अपको भी कर देगा भावुक

Thu, 15 Oct 2026 08:12 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 15 Oct 2026 08:12 AM IST
सार

मिशन शक्ति अभियान के तहत आगरा पुलिस निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के बीच पहुंची। रामलाल वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग महिला एसीपी बजरंग प्रसाद के गले लगकर भावुक हो गईं।
 

विज्ञापन
Elderly Woman Breaks Down in ACP’s Embrace as Agra Police Share Diwali Joy
एसीपी के गले लगकर रोईं बुजुर्ग महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के बीच पहुंचकर दिवाली की खुशियां साझा कीं। रामलाल वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग महिला एसीपी बजरंग प्रसाद के गले लगकर रोने लगीं। इस भावुक पल ने पुलिस और आमजन के बीच संवेदना और अपनत्व के रिश्ते को सामने ला दिया।
विज्ञापन




पुलिस टीम ने वृद्धाश्रम में बुजुर्ग महिलाओं और वृद्धजनों से संवाद कर महिला सुरक्षा, सम्मान और सहायता के प्रति जागरूक किया। वहीं, डीसीपी पूर्वी जोन अभिषेक अग्रवाल के निर्देशन में विभिन्न थाना क्षेत्रों में निराश्रित महिलाओं और बच्चों को खाद्य सामग्री बांटी गई। एसीपी बाह जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में बटेश्वर मंदिर स्थित आश्रय स्थल पर महिलाओं और बच्चों को खाद्य सामग्री के साथ साड़ियां भी दी गईं।
विज्ञापन


एसीपी पिनाहट अनिल कुमार की अगुवाई में बसई अरेला और पिढ़ौरा, एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद के नेतृत्व में डौकी के नरकांकर व फतेहाबाद के गढ़ी गोदना तथा एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन के नेतृत्व में इरादतनगर में सामग्री वितरित की गई। पुलिस ने आश्रय स्थलों पर स्वच्छता, भोजन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed